Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसडीएम से की गंदे में बिछाई जा रही पेयजल लाइन की शिकायत
  • देहरादून

एसडीएम से की गंदे में बिछाई जा रही पेयजल लाइन की शिकायत

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर पंचायत में पेयजल लाइन को गंदे नाले के ऊपर से बिछाए जाने की शिकायत लोगों ने एसडीएम से की है। स्थानीय लोगों का कहना है पेयजल लाइन के लीकेज होने से घरों में गंदा पानी आने का खतरा बना हुआ है। आकाश विकलांग समिति की ओर से एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने बताया कि पिछले आठ माह से ब्लॉक मुख्यालय की पंचायत में पेयजल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। लाइन बिछाने के नाम पर कार्यदायी संस्था की ओर से भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। कई जगहों पर सड़क को बीच में खोदा गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। अब पेयजल लाइन का एक हिस्सा गंदे पानी के नाले में बिछाया जा रहा है। बताया कि इस पेयजल लाइन से पंचायत की करीब तीन हजार से अधिक की आबादी को पेयजल आपूर्ति होनी है। गंदे पानी के नाले में लाइन बिछाने से ग्रामीणों के घरों में दूषित पानी की आपूर्ति होने का खतरा बना हुआ है। कहा कि अक्सर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, ऐसे में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से घरों में गंदा पानी आएगा। बताया कि इस संबंध में जल संस्थान अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन अधिकारी लोगों की समस्या की ओर से अनजान बने हुए हैं। समिति से जुड़े लोगों ने पेयजल लाइन को गंदे नाले से अलग बिछाए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति अध्यक्ष सुंदर थापा, निसारत अली, सुहेब, इशरत, रणजीत, कय्यूम, रिजवान, रामस्वरूप, प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेहनत का मिला इनाम, गरिमा पांडे देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 से सम्मानित
Next: विधानसभा में बैकडोर से हुई नियुक्तियां होंगी निरस्त : सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.