Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसडीएम से की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग
  • देहरादून

एसडीएम से की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग

RNS INDIA NEWS 18/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। कब्रिस्तान की जमीन को लेकर हुए विवाद में अब दो पक्ष आमने सामने आ गए हैं। बीते सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए डीएफओ कार्यालय में प्रदर्शन किया था। जबकि मंगलवार को जौनसार बावर महायुवा संगठन और कई हिंदूवादी संगठनों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। मंगलवार को महायुवा संगठन के साथ ही बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, वैदिक मिशन, रुद्र सेना, प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट और उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में तहसील मुख्यालय पहुंचे। रुद्र सेना प्रमुख राकेश तोमर ने एसडीएम को बताया कि कुछ राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से आरक्षित वन क्षेत्र और राजस्व विभाग की जमीन अवैध तौर पर मुस्लिम समुदाय को कब्रिस्तान के तौर पर उपयोग में लाने के लिए दे दी गई थी। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से भी स्पष्ट हो चुका है कि जमीन राजस्व अभिलेखों में अभी भी आरक्षित वन क्षेत्र और सरकारी स्वामित्व के तौर पर दर्ज है। इस जमीन पर पिछले समय से पक्का निर्माण किया जा रहा है। पक्का निर्माण कर सरकारी जमीन को खुर्द बुर्द करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि चार वर्ष पूर्व इस संबंध में केंदीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन को जांच के आदेश दिए गए थे। लेकिन कुछ राजस्व कर्मियों ने जांच शुरू करने के बजाय भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी, जो गैरकानूनी है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में दिनेश शर्मा, प्रदीप तोमर, भूपेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह चौहान, अभय, पूरण सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दरोगा भर्ती प्रकरण में शामिल उच्च अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग
Next: छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के तरीके बताए

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.