Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसडीएम को ज्ञापन सौंप की खस्ताहाल आमबाग-जोहड़ी-कालसी मार्ग के सुधारीकरण की मांग
  • देहरादून

एसडीएम को ज्ञापन सौंप की खस्ताहाल आमबाग-जोहड़ी-कालसी मार्ग के सुधारीकरण की मांग

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। आम बाग से कालसी बाजार-जोहड़ी संपर्क मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। लंबे समय से सुधारीकरण नहीं होने से मार्ग जर्जरहाल हो चुका है। संबंधित ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मार्ग के सुधारीकरण की मांग की है। ज्ञापन सौंपने तहसील मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि जिला पंचायत के अधीन आने वाले इस मार्ग के सुधारीकरण के संबंध में कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, बावजूद ग्रामीणों की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज, तहसील मुख्यालय, सेवायोजन कार्यालय स्थित है, जिसके चलते हर दिन आवाजाही लगी रहती है। खस्ताहाल मार्ग पर कई बार छात्र-छात्राएं चोटिल हो चुके हैं। आमबाग और जोहड़ी गांव की चार हजार की आबादी को कालसी बाजार से जोड़ने वाला भी यही एकमात्र मार्ग है। जर्जरहाल मार्ग से रोजमर्रा का सामान गांव तक ले जाने में भी ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताया कि पूरे मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। ग्रामीणों ने जल्द मार्ग के सुधारीकरण की मांग प्रशासन से की है। ज्ञापन सौंपने वालों में सागर, चतर सिंह, शिवम तोमर, सुंदर, मायाराम आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
Next: कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.