Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्कूल निदेशक के दफ्तर में हुई चोरी में पूर्व ड्राइवर समेत दो धरे
  • हरिद्वार

स्कूल निदेशक के दफ्तर में हुई चोरी में पूर्व ड्राइवर समेत दो धरे

RNS INDIA NEWS 08/01/2023
default featured image

हरिद्वार। द विजडम ग्लोबल स्कूल के निदेशक यूसी जैन के ऑफिस से कई लाख की रकम उन्हीं के पूर्व ड्राइवर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी की थी। ज्वालापुर पुलिस और सीआईयू ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 4.62 लाख की रकम, चोरी की रकम से खरीदी गई बाइक, मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पिछले दिनों हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर बने द विजडम ग्लोबल स्कूल कैंपस में निदेशक यूसी जैन के ऑफिस से कई लाख की रकम उड़ा ली गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि ऑफिस की एक खिड़की खुली हुई थी इसलिए घटना में किसी परिचित का हाथ होना मानकर पुलिस चल रही थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से भी ठोस सुराग नहीं लगा था। कैंपस में कार्यरत सिक्योरिटी गार्डों से भी पूछताछ के बाद कोई हल नहीं निकला था।
रविवार को नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह एवं सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने कोतवाली ज्वालापुर कैंपस में संयुक्त रूप से बताया कि चोरी की घटना को निदेशक के पूर्व ड्राइवर आनंद सिंह पुत्र खीम सिंह निवासी ग्राम मटियानी थाना पंचेश्वर जिला चंपावत और मनोज चंद पुत्र त्रिलोक चंद निवासी ग्राम चमदेवल थाना लोहाघाट जिला चंपावत ने अंजाम दिया था। तीन साल तक ड्राइवर रहा आनंद पांच माह पूर्व नौकरी छोड़कर चला गया था और मौजूदा समय में दिल्ली में टैक्सी चला रहा था। वह ऑफिस के भौगोलिक परिवेश से पूरी तरह वाकिफ था इसलिए अपने साथी के साथ चोरी का ताना-बाना बुना था।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की रकम में से एक लाख रुपए की एक मोटरसाइकिल खरीदी थी और 15 हजार रुपये का मोबाइल लिया था। उनके कब्जे से 4.62 लाख की नकदी, मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद हुआ है। चोरी की गई रकम 7.50 लाख रुपये थी, हालांकि पहले दस लाख की रकम चोरी होने की बात सामने आई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाया गया पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछुवादून का स्थापना दिवस
Next: बागवानों ने की सेब की पौध मुहैया कराने की मांग

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.