Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो एहतियातन उन्हें बंद कराया जा सकता है: अरविंद पांडे
  • देहरादून

स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो एहतियातन उन्हें बंद कराया जा सकता है: अरविंद पांडे

RNS INDIA NEWS 05/04/2021
rns featured image new

देहरादून। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश के स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते हैं, तो एहतियातन उन्हें बंद कराया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्र-छात्राओं की जान की कीमत पर स्कूल नहीं खोले जाएंगे। सोमवार को यहां भाजयुमो के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए पिथौरागढ़ के जिला प्रभारी मंत्री अरविंद पांडे ने पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में यह बात कही। पांडे ने कहा कि कुछ समय पहले लॉकडाउन के बाद कोरोना के केस कम होने पर हमने प्रदेश के स्कूल खोलने के आदेश किये थे। इसके बाद से कोविड गाइडलाइन के साथ स्कूलों को संचालन भी हो रहा है। सरकारी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं भी पूरी एहतियातन से संचालित हो रही हैं। विभिन्न निजी स्कूलों में कुछ समय ऑफलाइन शिक्षण कार्य सुचारू होने के बाद वार्षिक परीक्षाएं संपन्न भी हो चुकी हैं। लेकिन पूरे देश में एक बार फिर जिस रफ्तार से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, वह वास्तव में चिंताजनक है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है स्कूल खुलें लेकिन बच्चों की जान की कीमत पर नहीं। स्कूल खुले रहेंगे या बंद होंगे, इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। फिलहाल स्कूल खुले हैं। हालांकि शिक्षा मंत्री ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश के स्कूलों में संक्रमण के मामले बढ़ते हैं, तो उन्हें बंद कराया जा सकता है। उन्होंने साफ किया कि कोरोना संबंधी एडवाइजरी का स्कूलों के संबंध में भी सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र वल्दिया सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभासद अमित की जागरूकता से हादसा टला
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 547 नए केस, 2 संक्रमितों की मौत

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.