Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्कूल हॉस्टल से लापता बच्ची को पुलिस ने किया दो घंटे में बरामद
  • देहरादून

स्कूल हॉस्टल से लापता बच्ची को पुलिस ने किया दो घंटे में बरामद

RNS INDIA NEWS 30/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनजातीय आवासीय स्कूल कालसी के हॉस्टल से सात वर्षीय बच्ची अचानक गायब हो गयी। इस पर कालसी पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की। बच्ची को कालसी बाजार से दो घंटे में बरामद कर स्कूल प्रशासन को सौंप दिया गया। यहां से परिजन बच्ची को साथ ले गए। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि जनजातीय आवासीय कन्या स्कूल कालसी से एक सात वर्षीय बच्ची बिना बताए कहीं चली गयी है। छोटी बच्ची का इस तरह से हॉस्टल से जाना गंभीर मामला होने पर पुलिस ने भारी बरसात में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाश शुरू की। पुलिस ने अधिक से अधिक लोगों को इसके बारे में बताया। कुछ ही देर में पुलिस को सूचना मिली कि बच्ची एक महिला को मिली है। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। नाबालिग ने पुलिस को बताया गया कि उसे हॉस्टल में नहीं रहना है, अपने घर जाना है। इसके बाद बच्ची के परिजनों को सूचना दी गई। बच्ची को स्कूल प्रसासन के सुपुर्द किया गया। यहां से बच्ची को परिजन अपने साथ घर ले गए। थानाध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया कि जांच में पाया गया है कि बच्ची हॉस्टल में एडजेस्ट नहीं कर पा रही थी। पूर्व में भी वह इसी प्रकार हॉस्टल से जा चुकी थी। बच्ची को दो घंटे में बरामद किये जाने पर लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो बच्चों संग शक्तिनहर में कूदने जा रही महिला को रोका
Next: महिला से छेड़खानी करने में युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.