Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • स्कैंडल में फंसे जल मंत्री रमेश
  • राष्ट्रीय

स्कैंडल में फंसे जल मंत्री रमेश

RNS INDIA NEWS 04/03/2021
rns featured image new

सेक्स सीडी कांड

बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की बीएस येडियुरप्पा सरकार के सामने नया संकट आ गया है। जानकारी के अनुसार राज्य के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली और एक अज्ञात महिला का वीडियो सामने आया है, जिसे टेलीविजन चैनलों पर चलाया जा रहा था। इस बाबत सोशल एक्टिविस्ट दिनेश कालाहल्ली ने बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वीडियो क्लिप में मंत्री कथित तौर पर नौकरी दिलाने के नाम पर महिला का शोषण करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने अभी तक औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया है। डिप्टी कमिश्नर एमएन अनुचेथ ने कहा कि फिलहाल पुलिस शिकायत मिलने पर जांच कर रही है। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने इस मामले में पार्टी के साथियों के साथ मीटिंग की। सूत्रों ने कहा कि सरकार ने कहा कि रमेश जारकीहोली का पक्ष सुने जाने के बाद उनसे इस्तीफा मांगा जाएगा। प्राथमिक शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने कहा कि पार्टी के नेता इस मामले पर जल्द फैसला करेंगे।
हालांकि भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, इसके साथ ही आरोपी मंत्री भी चुप हैं और उनका फोन स्विच ऑफ था। 60 वर्षीय रमेश, येडियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में उत्तर कर्नाटक के बेलगावी क्षेत्र से शक्तिशाली मंत्री हैं। उन्होंने साल 2019 में 17 कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों में सेंध लगाने में बीजेपी के लिए अहम भूमिका निभाई थी, जिसके बाद बीजेपी को सरकार बनाने और जुलाई 2019 में सत्ता में आने में मदद मिली।
मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखने वाले रमेश उन चार भाइयों में से एक हैं, जो बेलगावी क्षेत्र से कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय हैं। रमेश की कथित सीडी बेलगावी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा से पहले सामने आई है। यह सीट रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के बाद पिछले साल खाली हो गई थी। हालांकि जारकीहोली ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।
वहीं इस पर विपक्षी दल कांग्रेस ने बेंगलुरु में धरना प्रदर्शन किया और पार्टी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद हेल्थ वर्कर की मौत
Next: जब ट्यूबलाइट जलेगी तो फिर से उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.