Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन काला फीता बांधकर करेगा विरोध
  • रुद्रप्रयाग

एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन काला फीता बांधकर करेगा विरोध

RNS INDIA NEWS 01/09/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में 2 सितंबर को एससी एसटी शिक्षक एसोसिएशन काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन ने कहा कि यदि शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। एससी एसटी शिक्षक एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष विजय वैरवाण ने बताया कि प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को लेकर 1 सितंबर को एसोसिएशन की गूगल मीट का आयोजन किया। बैठक में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को शिक्षकों के हितों को लेकर 2 सितंबर से विद्यालय स्तर पर काला फीता बांधकर विरोध करने का निर्णय लिया गया। 2022 में प्रधानाचार्य भर्ती नियमावली बनाए जाने से लेकर लगातार इसका विरोध करता आ रहा है। इस संबंध में संघ गत 24 जून को देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी वार्ता कर चुका है। प्रधानाचार्य पदों के लिए 50 वर्ष से कम आयु के प्रवक्ता और प्रधानाध्यापकों से आवेदन मांगे हैं, लेकिन प्रदेश में 50 वर्ष से कम आयु का कोई भी प्रधानाध्यापक ‌नहीं है। एक साथ ‌692 प्रधानाचार्य के पदों को भरने से ‌आगामी 15-20 सालों तक शिक्षकों के लिए पदोन्नति के अवसर बंद हो जाएंगे। सीधी भर्ती का विज्ञापन में प्रधानाचार्य के कुल 1384 पदों के आधार मानते हुए इसके 50 फ़ीसदी पदों के आधार पर ‌692 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। जबकि विभागीय स्तर पर 559 विद्यालयों को क्लस्टर स्कूल बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। जिसमें 633 इंटर कॉलेजों का विलय किया जाना है। इतने बड़े स्तर पर इंटर कॉलेज का विलय किए जाने से 633 प्रधानाचार्य के पद भी समाप्त हो जाएंगे। इस भर्ती को किसी भी सूरत में न्यायोचित नहीं कहीं कहा जा सकता है। इसलिए शिक्षक एसोसिएशन ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में 2 सितंबर से काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगे सहायक उपकरण
Next: नंदादेवी मेले को लेकर राजनीति ना करें कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.