Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नंदादेवी मेले को लेकर राजनीति ना करें कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि
  • अल्मोड़ा

नंदादेवी मेले को लेकर राजनीति ना करें कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि

RNS INDIA NEWS 01/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  अल्मोड़ा नगर में नंदा देवी मेले का एडम्स मैदान में न होने को लेकर कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी सरकार को कटघरे में खड़ा करने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल व जिला पदाधिकारियों ने कड़ी भर्त्सना की है। नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि नंदा देवी मेले के आयोजन में सभी दलों के लोग निस्वार्थ भाव से सहयोग करते हैं परंतु कांग्रेस के जनप्रतिनिधि मेले को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नन्दा देवी मेले में उपजा विवाद कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी बयान देकर कह रहे हैं कि सनातनी सरकार के राज्य में यह व्यवधान आ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों को स्पष्ट करना चाहिए कि वह सनातनी हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि नंदा देवी मेले को किसी पार्टी, सरकार से जोड़ना पूर्णतया गलत है। नंदादेवी मेले की वर्षों से चली आ रही परंपरा को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने के लिए निस्वार्थ भावना से काम करना चाहिए। इस अवसर पर जिला धर्मेंद्र बिष्ट, जिला मंत्री महेश बिष्ट, देवाशीष नेगी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, नमो ऐप संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, नगर उपाध्यक्ष सौरव वर्मा, जगत भट्ट, नरेंद्र बिष्ट, चंदन रावत, नगर मंत्री दिशांत पवार, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, नगर मीडिया प्रभारी अशोक गोस्वामी, सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गुरुरानी, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन काला फीता बांधकर करेगा विरोध
Next: उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार को आवेदन मांगे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.