Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष ने बांटे गरीबों को कंबल
  • बागेश्वर

एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष ने बांटे गरीबों को कंबल

RNS INDIA NEWS 30/12/2020
rns featured image new

बागेश्वर। एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष गणेश मर्तोलिया इन दिनों जिले के भ्रमण पर हैं। बुधवार को उन्होंने कपकोट में हुए कार्यक्रम में गरीब व बेसहारा लोगों को कंबल वितरण किए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी जांची। अस्पताल प्रबंधन से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। कपकोट में केदारेश्वर मैदान के समीप बने कार्यालय में कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। पर्वतीय वूमन वेलफेयर रिहेबिलिटेशन सोसायटी के माध्यम से कंबल उपलब्ध कराए गए। उपाध्यक्ष मर्तोलिया ने ठंड के मौसम में बेसहारा लोगों की मदद के लिए सोसायटी की सराहना की। कहा कि सरकार की ओर से जनता की समस्याओं के निदान को हरसंभव कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को जीवन स्तर सुधारने में मदद मिल रही है। कार्यक्रम के बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहां मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। डॉक्टरों व अस्पताल स्टाफ की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों की परेशानी को सरकार तक पहुंचाकर निदान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉ. बृजेश रावत, संस्था के संचालक चंदन ऐठानी, भूपाल मर्तोलिया, सभासद तनुज तिरुवा, प्रेम पुरी, चंद्रा कपकोटी, सुंदर देव, भानु गढिय़ा, गणेश मर्तोलिया, हरिमोहन ऐठानी, हरीश हडसन ऐठानी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी मात्रा में गांजा सहित महिला तस्कर गिरफ्तार
Next: आज का राशिफल

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.