Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सुप्रीम कोर्ट में फिर दायर हुई याचिका, ओएमआर शीट्स के पुनर्मूल्यांकन की मांग
  • राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट में फिर दायर हुई याचिका, ओएमआर शीट्स के पुनर्मूल्यांकन की मांग

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
default featured image

नीट-यूजी 2024

नई दिल्ली (आरएनएस)। राष्ट्रीय प्रवेश-सह पात्रता परीक्षा (नीट)-यूजी 2024 में कथित अनियमितता और धांधली का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।अब परीक्षार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर कर स्कोर में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए जिसमें सभी ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं के पूर्ण पुनर्मूल्यांकन, परीक्षार्थियों की दोबारा रैंकिंग जारी करने और कोर्ट की निगरानी में पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।परीक्षार्थियों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अधिवक्ता तन्वी दुबे और अरिहंत जैन की ओर से दायर याचिका में आरोप है कि छात्रों को ओएमआर शीट की तुलना में उनके स्कोरकार्ड पर अलग-अलग अंक दिए गए हैं। ये विसंगतियां ग्रेस मार्क्स के कारण नहीं थी।इसी तरह एनटीए ने समय के नुकसान के लिए अपनई गई ग्रेस मार्क्स की विधि/मानदंड का भी कोई खुलासा नहीं किया।ग्रेस मार्क्स के लिए कोई परिभाषित तर्क भी नहीं दिया गया है। ऐसे में पूरी परीक्षा जांच के दायरे में है।
याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से एनटीए द्वारा 4 जून (परिणामों की घोषणा) और 6 जून (परिणाम प्रश्नों पर स्पष्टीकरण) की प्रेस विज्ञप्तियों को अवैध मानकर रद्द करने, सभी ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं का पूर्ण पुनर्मूल्यांकन, परीक्षार्थियों की दोबारा रैंकिंग जारी करने और कोर्ट की निगरानी में पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।इससे पहले एनटीए ने 13 जून को कोर्ट में जवाब देते हुए 1,563 उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस मार्क्स वापस लेने की बात कही थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 16 जून
Next: अरुंधति रॉय पर यूएपीए के तहत चलेगा मुकदमा

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.