Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रोडवेज बस ने पहुँचाया देरी से, परिवहन निगम पर 76 रुपये के टिकट के लिए 15426 रुपये का जुर्माना
  • उत्तराखंड

रोडवेज बस ने पहुँचाया देरी से, परिवहन निगम पर 76 रुपये के टिकट के लिए 15426 रुपये का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 31/08/2021
rns featured image new

देहरादून। देहरादून आईएसबीटी से चली उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की एक बस नेपाली फॉर्म तिराहे पर निर्धारित समय से देरी पर पहुंची। इसके चलते एक यात्री अपनी कंपनी में समय से नहीं पहुंच सके। कंपनी ने एक दिन का वेतन काट दिया।

परेशान यात्री ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में इसकी शिकायत की। आयोग ने सभी दलीलें सुनने के बाद परिवहन निगम पर 15,426 रुपये का हर्जाना लगाते हुए एक माह के भीतर यात्री को ये पैसे देने का आदेश जारी किया है।

उपभोक्ता (बस यात्री) यशवंत सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम रतनपुर पोस्ट नया गांव शिमला बाईपास रोड हाल पता हरि आश्रम कॉलोनी ग्राम बावली कलंजरी नियर पतंजलि योग पीठ हरिद्वार ने उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक और परिवहन निगम हरिद्वार डिपो के सहायक प्रबंधक के खिलाफ आयोग में शिकायत की थी।

अधिवक्ता नरेंद्र कुमार के अनुसार, 20 सितंबर 2018 को यशवंत सिंह आईएसबीटी देहरादून से हरिद्वार जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से दोपहर 12 बजे निकले। यात्री ने आईएसबीटी से नेपाली फार्म तिराहा तक के लिए 76 रुपये का बस का टिकट लिया। बस परिचालक से पूछा कि क्या 1:40 बजे तक नेपाली फार्म तिराहा तक छोड़ देंगे, क्योंकि कंपनी की गाड़ी इसके बाद वहां से चली जाएगी। परिचालक ने निर्धारित समय से काफी पहले ही नेपाली फार्म पहुंचाने की बात कही, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बस देरी से पहुंची।

इसके चलते यशवंत सिंह की कंपनी वाली गाड़ी छूट गई। इसके बाद वे नेपाली फार्म से मजबूरी में उसी बस से 24 रुपये और बस किराया देते हुए हरिद्वार पहुंचे। इसके बाद 150 रुपये में ऑटो बुक करते हुए कंपनी पहुंचे, ताकि कंपनी ड्यूटी करने की अनुमति दे सके। लेकिन कंपनी ने देरी की वजह से एक दिन का वेतन काट दिया। यानी उस दिन यात्री का 2426 रुपये का नुकसान हुआ परेशान होकर बस यात्री यशवंत ने उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में इसकी शिकायत की।

आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दुग्ताल और सदस्य विमल प्रकाश नैथानी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यात्री को 2426 रुपये वापिस करें। साथ ही मानसिक क्षतिपूर्ति दस हजार रुपये और तीन हजार रुपये वाद व्यय का भी भुगतान 30 दिन के भीतर करें। 30 दिन में भुगतान नहीं करने पर निगम 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के आधार पर उपभोक्ता को पैसे देगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ये क्या बोल बैठे मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सोशल मीडिया पर हुए ट्रॉल
Next: तालाब में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • टायर फटने से अनियंत्रित कार वाहन के चेसिस से टकराई, चालक की मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.