Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सवाल पूछने पर आरटीआई कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

सवाल पूछने पर आरटीआई कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
rns featured image new

अलीगढ़ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में ग्राम प्रधान और उनके बेटे समेत आठ लोगों ने क्षेत्र में चल रही सार्वजनिक परियोजनाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाने के आरोप में एक आरटीआई कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में पीडि़ता का भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीडि़त परिवार ने पुलिस को बताया कि इगलास पुलिस सर्कल के गोराई गांव निवासी 32 वर्षीय देवजीत सिंह की उस समय हत्या कर दी गई जब वह और उसका भाई अपने खेत में काम कर रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र सिंह ने कहा, शिकायत में नामजद प्रधान देवेंद्र सिंह, उनके बेटे कार्तिक और छह अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 147 (दंगा), 506 (धमकी), सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
देवजीत के पिता महेंद्र सिंह ने कहा, मेरे बेटे ने दो महीने पहले ग्राम प्रधान द्वारा किए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मांगने के लिए एक आरटीआई दायर की थी। उसने गांव में निर्माण के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के पास कई शिकायतें भी दर्ज कराई थी। उसी समय से हमें जान से मारने की धमकी मिल रही है। हमने देवेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पिछले महीने पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मृतक के चाचा रामवीर सिंह ने कहा, ग्राम प्रधान और उसके रिश्तेदारों ने मेरे भतीजों पर लाठियों और धारदार हथियारों से हमला किया। मारपीट की बात सुनकर हम मौके पर पहुंचे। देवजीत के सिर पर गंभीर चोटें थीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके छोटे भाई सुरेंद्र की हालत गंभीर है।
स्थानीय लोगों के अनुसार देवजीत खेती में अपने पिता का सहयोग करने के अलावा गांव में एक कंप्यूटर सेंटर चलाता था। उनके परिवार में उनकी 28 वर्षीय पत्नी और दो नाबालिग बच्चे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौला किनारे बनी अवैध 70 झोपड़ियों को हटाया
Next: 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी 57 साल का शख्स गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.