Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सऊदी में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनों में इमरान खान और कई नेताओं के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
  • अंतरराष्ट्रीय

सऊदी में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनों में इमरान खान और कई नेताओं के खिलाफ हुआ मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 02/05/2022
rns featured image new

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके प्रतिनिधिमंडल की सऊदी अरब की यात्रा के दौरान मस्जिद-ए-नबवी में उनके खिलाफ नारे लगाये जाने के कुछ दिनों बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पिछली सरकार के कई अन्य शीर्ष नेताओं पर मामला दर्ज किया गया है।
याचिकाकर्ता मोहम्मद नईम ने पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसमें सर्वश्री खान, फवाद चौधरी, कासिम सूरी और शेख राशिद अहमद सहित पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।
श्री खान ने शनिवार को उन लोगों से खुद को अलग कर लिया, जिन्होंने गुरुवार को मस्जिद-ए-नबवी की यात्रा के दौरान श्री शरीफ और उनके प्रतिनिधिमंडल के खिलाफ नारे लगाये थे।

श्री खान ने कहा कि वह इस तरह के पवित्र स्थान पर किसी से नारे लगाने के लिए कहने की कल्पना भी नहीं कर सकते और पवित्र मस्जिद में जो कुछ भी हुआ, वह लोगों की सहज प्रतिक्रिया थी। उन्होंने यहां तक दावा किया कि श्री शरीफ के खिलाफ नारे लगाने वाले पीटीआई कार्यकर्ता नहीं हो सकते, क्योंकि पाकिस्तान और विदेशों में पीटीआई के सभी कार्यकर्ता शब-ए-दुआ (प्रार्थना की रात) मना रहे थे।
प्राथमिकी के अनुसार, मस्जिद-ए-नबवी की घटना को ‘एक नियोजित और सोची-समझी योजना तथा साजिश’ के तहत अंजाम दिया गया था। उन्होंने कहा कि उनके दावों की पुष्टि इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे वीडियो के साथ-साथ पीटीआई के कुछ नेताओं द्वारा दिए गए भाषणों से भी होती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि मस्जिद में पाकिस्तानी जायरीनों ने प्रधानमंत्री को देखते ही ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिये।
शिकायतकर्ता ने पिछली सरकार के शीर्ष नेताओं पर उस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया, जिसके तहत पीटीआई नेताओं ने सऊदी अरब की मस्जिद में प्रदर्शनकारी प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज कर्मी आज से करेंगे आंदोलन
Next: अल्मोड़ा के मुकेश नेगी रातोंरात बने करोड़पति, माई 11 सर्कल में जीते 1 करोड़

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.