Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • ओमिक्रॉन वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं, केवल सावधानी बरतने की ज़रूरत : सत्येंद्र जैन
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

ओमिक्रॉन वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं, केवल सावधानी बरतने की ज़रूरत : सत्येंद्र जैन

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि ओमीक्रॉन वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है, केवल सावधानी बरतने की ज़रूरत है। ओमिक्रॉन वेरिएंट कोरोना का ही वेरिएंट है और इसके इलाज़ और इससे बचने का प्रोटोकॉल भी पहले की तरह ही है। सभी से अपील है कि मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट की जांच के लिए दिल्ली में चार लैब हैं। जिसमें दो केंद्र की हैं और दो दिल्ली सरकार की हैं। दिल्ली में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 54 मामले सामने आए हैं। सत्येंद्र जैन ने कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दिल्ली की स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली में कुल 54 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं, जिसमें से 34 मरीज एलजेएनपी अस्पताल में भर्ती हैं और 17 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं और वे अस्पताल से  डिस्चार्ज हो चुके हैं। ओमिक्रॉन वेरिएंट की जांच के लिए दिल्ली में कुल 4 जीनोम सिक्वेंसिंग लैब हैं, जो ओमिक्रॉन के मामलों की जांच करने में सक्षम हैं। इसमें दो लैब केंद्र की हैं और दो दिल्ली सरकार की हैं। दिल्ली सरकार के दोनों लैब की क्षमता प्रतिदिन 100 से अधिक सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग करने की हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार, दिल्ली में कोरोना के सभी पॉजिटिव सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है। सत्येंद्र जैन ने आगे कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है, केवल सावधानी बरतने की ज़रूरत है। ओमिक्रॉन वेरिएंट कोरोना का ही वेरिएंट है। इसके इलाज़ और इससे बचने का प्रोटोकॉल भी पहले की तरह ही है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि मास्क अवश्य लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।  सत्येंद्र जैन ने लोगों से कोरोना से जुड़े नियमों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगो से सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निवेदन किया। इसके अलावा, उन्होंने लोगों से कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लेने की अपील भी की। साथ ही कहा कि बूस्टर डोज़ देने को लेकर दिल्ली सरकार लगातार केंद्र सरकार संपर्क में है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुस्लिम बहुल लक्षद्वीप में शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी बंद, अब रविवार ही होगा अवकाश
Next: भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस 200 पार, महाराष्ट्र-दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.