Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सतपुली झील निर्माण हेतु सिंचाई विभाग ने की ग्रामीणों संग बैठक
  • पौड़ी

सतपुली झील निर्माण हेतु सिंचाई विभाग ने की ग्रामीणों संग बैठक

RNS INDIA NEWS 08/12/2022
rns featured image new

पौड़ी। चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली झील निर्माण को लेकर सिंचाई विभाग ने लोनिवि के निरीक्षण भवन में ग्रामीणों की बैठक ली। बैठक में सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों ने ग्रामीणों से सुझाव लिए। ग्राम नौगांव कमंदा के ग्रामीणों ने उनकी भूमि प्रभावित होने पर उन्हें झील में रोजगार देने और उनकी समस्याओं के निराकरण की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी ने पिछले 6 वर्षों से झील की प्रगति के डीपीआर से आगे ना बढ़ने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि अब तक झील बन कर तैयार हो जानी चाहिए थी, लेकिन विभाग अभी तक डीपीआर में ही उलझा हुआ है। अन्य वक्ताओं ने भी अविलंब झील निर्माण की मांग उठाई। मुख्य अभियंता सुभाष चंद्र पांडे ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप झील की डीपीआर दोबारा बनाई जा रही है। जिसमें झील को बहुउद्देशीय बनाने के लिए सिंचाई, मत्स्य पालन, जल विद्युत परियोजना और पेयजल योजना से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2 माह के भीतर दोबारा झील की डीपीआर बनाकर शासन को प्रेषित कर दी जाएगी। बैठक में पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री ने झील को पर्यटन विकास से जोड़ने के लाभों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वहीं जल विद्युत निगम, पेयजल और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भी झील को अपने विभाग से जोड़े जाने की संभावनाओं की जानकारी देते हुए इसके लाभ गिनाए। बैठक में सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सुभाष चंद्र पांडे, अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता सचिन शर्मा, भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, नौगांव वन पंचायत सरपंच महेंद्र कुमार, महिला मंगल दल नौगांव कमंदा अध्यक्ष सुमित्रा देवी, बृजमोहन रावत, सत्यराज नेगी, सुनील डंड्रियाल, चंद्र मोहन रावत आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
Next: महिला कर्मचारी से अभद्रता पर फार्मासिस्ट आक्रोशित

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.