Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सतपाल महाराज ने टिहरी को दी 12.9 करोड़ की योजनाएं
  • टिहरी

सतपाल महाराज ने टिहरी को दी 12.9 करोड़ की योजनाएं

RNS INDIA NEWS 17/12/2022
02 (2)

नई टिहरी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज नई टिहरी पहुंचकर 12 करोड़ 90 लाख की कुल 12 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद को विकास की सौगात दी। इसके साथ ही बहुद्देशीय सभागार में टिहरी बांध विस्थापित 100 पात्र परिवारों को कुल 29 करोड़ 55 लाख 33 हजार 737 रूपये के चेक वितरित किये। रोलाकोट गांव के 113 पात्र परिवारों को कृषि एवं आवासीय भूखण्डों के आंवटन पत्र भी वितरित किए। भ्रमण पर जिला मुख्यालय पहुंचे काबीना मंत्री सतपाल महाराज को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद चेक वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए महाराज ने कहा कि टिहरी बांध परियोजना एशिया की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना है, बांध जलाशय के कारण 109 ग्राम प्रभावित हुये हैं, जिसमें 34 ग्राम पूर्ण रूप से तथा 75 ग्राम आंशिक प्रभावित हुये हैं। परियोजना से प्रभावित पूर्ण प्रभावित लोगों को जनपद देहरादून एवं हरिद्वार के अन्तर्गत विभिन्न पुनर्वास स्थलों पर तथा शहरी पुनर्वास नई टिहरी, देहरादून एवं ऋषिकेश में नियमानुसार विस्थापित किया गया। इसके अतिरिक्त जो प्रकरण विवाद व न्यायालय में गतिमान होने के कारण पुनर्वास से रह गये हैं, उनका न्यायालयो में विवाद निस्तारण के पश्चात् पुनर्वास की कार्यवाही की जायेगी। पुनर्वास विभाग के पास पुनर्वास के लिए भूमि का अभाव होने के कारण हमारी सरकार ने भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री को मेरे स्वंय द्वारा प्रभावित व्यक्तियों की पुनर्वास समस्या के निदान के लिए प्रस्ताव रखा गया। जिसके बाद पुनर्वास नीति में पूर्ण प्रभावित की दशा में भूमि का न्यूनतम प्रतिकर रुपये 5 लाख से बढ़ाकर रुपये 74.40 लाख करवाया गया, अन्य लाभ भी दिये जाने का प्राविधान किया गया। टिहरी बांध विस्थापितों के लिए केन्द्र से 252 करोड़ भी जारी किया। सभी प्रभावितों को मुआवजा मिल सके। टिहरी को वर्ल्ड क्लास डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जायेगा, जिसमें उत्तराखण्ड की पारम्परिक काष्ठकला को शामिल कर अद्भूत नगर बनाया जायेगा। विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। काबीना मंत्री से अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा न करें। आम लोगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें। इस मौके पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार, अध्यक्ष जिला पंचायत सोना सजवाण, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खेम सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी, प्रतापनगर प्रमुख प्रदीप रमोला, चम्बा प्रमुख शिवानी बिष्ट, भिलंगना प्रमुख बसुमती घणाता, अबरार अहमद, ताफीक अहमद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जखोली और अगस्त्यमुनि में 24 को होंगे छात्र संघ चुनाव
Next: सतपुली कॉलेज में एनएसयूआई ने उतारे प्रत्याशी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.