Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री सतपाल महाराज ने की चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर लोनिवि की समीक्षा बैठक
  • देहरादून

मंत्री सतपाल महाराज ने की चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर लोनिवि की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
compressjpg20

देहरादून। चारधाम यात्रा को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारियों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां-जहां भी सड़क धंस रही है और भूस्खलन की  शिकायत मिल रही है उसकी रोकथाम के साथ-साथ पल-पल की रिपोर्ट सरकार को दी जाए।
उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ यमुना कॉलोनी स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और वर्चुअल जुड़े जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा सुचारू एवं निर्बाध रूप से प्रारंभ होने से पूर्व समय से सभी तैयारियां कर ली जाएं।
समीक्षा बैठक के दौरान लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को पर्वतीय जनपदों में सड़कों के अवरुद्ध होने तथा उनके बेहतर रखरखाव के लिए बेलदारों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि उनकी तत्काल नियुक्ति की जाए और विभाग में रिक्त चल रहे पदों को तत्काल भरा जाए।
श्री महाराज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त मार्ग और पुलों के पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्रता से किया जाना चाहिए। बैठक में जोशीमठ मैं हुए भू-धसाव, मारवाडी और हेलंग बाईपास के विषय में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा पर जितने भी बाईपास है उन्हें भी पूरी तरीके से दुरुस्त कर लिया जाए।
लोनिवि मंत्री महाराज ने मार्गों के नवनिर्माण में विस्फोटक इत्यादि का प्रयोग न करते हुए नवीनतम तकनीक का प्रयोग करने की भी अधिकारियों को सलाह दी। उन्होने पी०एम०जी०एस०वाई० से लोक निर्माण विभाग को हस्तान्तरित मार्गों के अनुरक्षण के लिए तत्काल धनराशि आवंटित कर प्राथमिकता के आधार पर अनुरक्षण कार्य किये जाने के भी आदेश दिए।
श्री महाराज ने मार्गों को गढ्ढामुक्त बनाये जाने एवं त्वरित गति से अनुरक्षण कार्य किये जाने हेतु गुजरात राज्य की तर्ज पर मोबाइल एप बनाये जाने की सम्भावनायें तलाशे जाने हेतु भी सलाह दी गयी।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, अपर सचिव विनीत कुमार,  प्रमुख अभियंता अयाज अहमद,
मुख्य अभियन्ताओं, अधिशासी अभियन्ताओं सहित अपर सचिव, आपदा एवं समस्त जनपदों के जिलाधिकारी, विभागीय अधिकारियों द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Next: महाराष्ट्र के साइकिल मैन ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.