Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ससुरालियों की ओर से की गई पिटाई में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
  • देहरादून

ससुरालियों की ओर से की गई पिटाई में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
rns featured image new

देहरादून। ससुरालियों की ओर से की गई पिटाई में घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि बीती 17 मई को ताहिर हसन निवासी छुटमलपुर ने तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री फराहदीबा को उसके पति व अन्य ससुरालियों ने बुरी तरह से पीट दिया है। फरहादीबा को श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान महिला ने गरुवार रात को दम तोड़ दिया। आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा बढ़ाते हुए पति अयूब निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नशा तस्करी में लिप्त तीन व्यक्तियों पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि रईस निवासी मस्जिद वाली रोड ग्राम सिसोना, भगवानपुर, हरिद्वार ने अपने साथियों नवीन कुमार शर्मा निवासी देवबंद, सहारनपुर और अंकित कुमार निवासी नूरपुर, बिजनौर के साथ मिलकर गैंग बनाया है। गैंग का लीडर रईस है, जो अन्य राज्यों से नशीली वस्तुओं को खरीदकर देहरादून लाता है और यहां छात्रों और अन्य नशा करने वाले युवाओं को बेचता है। तीनों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद भी वह लगातार तस्करी कर रहे हैं।
पटेलनगर कोतवाली के मलहान नयागांव में एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी व गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नयागांव चौकी इंचार्ज संजय रावत के अनुसार, रीना भंडारी ने बताया कि उनका भाई फौज में हैं और वह अपनी ड्यूटी पर हैं। गांव में शादी होने के कारण भाई के बच्चे गांव गए हुए हैं। जिसके कारण काफी दिनों से घर पर ताले लगे हुए थे। घर की देखरेख वह स्वयं कर रही थी। 17 मई की रात को अज्ञात व्यक्ति घर में घुस गया और घर पर रखी नकदी व गहने चोरी कर लिए। अभी पूरी तरह से यह पता नहीं लग पाया है कि चोर कितना सामान चोरी करके ले गए हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: कोविड कर्फ्यू में चैकिंग के दौरान बिलियर्डस खुला मिला, तमंचा बरामद
Next: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबंधन ने की तैयारियां तेज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.