Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर में सरयू घाट, बागनाथ व बैजनाथ मंदिर परिसर में होगा योग
  • बागेश्वर

बागेश्वर में सरयू घाट, बागनाथ व बैजनाथ मंदिर परिसर में होगा योग

RNS INDIA NEWS 16/06/2023
rns featured image new

बागेश्वर। जिले में विश्व योग दिवस 21 जून को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए जिले में तीन स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन होगा। सुबह साढ़े छह से सुबह आठ बजे तक योग कार्यक्रम होगा। शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में शुक्रवार को बैठक आयेाजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सुबह साढ़े बजे से 8 बजे तक सरयू घाट, बागनाथ मंदिर प्रांगण के साथ ही गरुड़ बैजनाथ मंदिर परिसर पर योग दिवस मनाया जाएगा। जागेश्वर अल्मोड़ा से मुख्यमंत्री के योगाभ्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आयुर्वेदिक विभाग और सूचना विज्ञान अधिकारी को समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने योग स्थलों पर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए। साथ ही एंबुलेंस व प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था स्वास्थ विभाग को, पेयजल व्यवस्था जल संस्थान और सफाई व्यवस्था करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बागेश्वर व नगर पंचायत गरुड़ को दिए।
शिक्षा विभाग को स्वयंसेवियों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग दिवस पर गणमान्य व्यक्तियों व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। हेल्थ वेलनेस सेंटरों में योग दिवस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाय। बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राघवेंद्र गुप्ता ने बताया कि 21 जून को ‘हर घर आंगन योग’ थीम पर आधारित आयोजन के लिए हर व्यक्ति से योग करने की अपील की जा रही है। कार्यक्रम के सफल संचालन को बागेश्वर के लिए डॉ. ऐजल पटेल व बैजनाथ के लिए डॉ. गौरव अग्रवाल को नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। वर्षा की स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बागेश्वर में खेल विभाग इंडोर स्टेडियम और बैजनाथ में पार्किंग स्थान को चिह्नित किया गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यातायात नियमों की अनदेखी पर इन्टरसेप्टर प्रभारी ने 40 लोगों के किए चालान
Next: दोस्त का जन्मदिन मनाने गए दो युवकों की डूबकर मौत, क्षेत्र में मातम

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.