Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सार्वजनिक शौचालय व्यवस्था को लेकर उठे सवाल, पार्षद ने सुधार की मांग उठाई
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक शौचालय व्यवस्था को लेकर उठे सवाल, पार्षद ने सुधार की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 05/04/2026
vaibhav

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में एक विदेशी महिला को टॉयलेट सुविधा न मिलने से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद सार्वजनिक सुविधाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस मामले को शहर की छवि से जोड़ने के बजाय मूलभूत सुविधाओं की कमी के रूप में देखने की बात कही जा रही है। पार्षद वैभव पांडे ने जारी बयान में कहा कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने मौके पर महिला की मदद की, जो एक मानवीय पहल थी और इसे राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि होटल या रेस्टोरेंट में टॉयलेट उपलब्ध होने की बात व्यवहारिक नहीं है, क्योंकि गांवों से आने वाले लोग, महिलाएं और बुजुर्ग संकोच के कारण ऐसी जगहों का उपयोग करने से हिचकते हैं। उन्होंने डायबिटीज समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके लिए सार्वजनिक शौचालय की उपलब्धता अनिवार्य है। बार-बार टॉयलेट की आवश्यकता होने पर सुविधा का अभाव गंभीर परेशानी पैदा करता है। पार्षद ने कहा कि यदि कोई नागरिक व्यवस्था की कमियों को सामने लाता है, तो उसे राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। समस्याएं उठाना जनमानस का अधिकार है और हर मुद्दे को राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व की स्थितियों का हवाला देना समाधान नहीं है, बल्कि वर्तमान में जिम्मेदारी संभाल रहे प्रतिनिधियों को समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने नगर में सार्वजनिक शौचालयों के लिए स्पष्ट दिशा सूचक बोर्ड लगाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे बाहरी लोगों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अब आरोप-प्रत्यारोप के बजाय ठोस कदम उठाने की जरूरत है और नगर में पर्याप्त, स्वच्छ एवं सुलभ सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जानी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Next: आठ अप्रैल को भाजपा संगठन की कार्यशाला में पहुंचेंगे सीएम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.