Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में शत-प्रतिशत बदलने जा रहा है सिलेबस, जानिए कैसे होगी पढ़ाई
  • देहरादून

सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में शत-प्रतिशत बदलने जा रहा है सिलेबस, जानिए कैसे होगी पढ़ाई

RNS INDIA NEWS 03/06/2021
rns featured image new

देहरादून। सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाई और पाठ्यक्रम का अंदाज बदलने जा रहा है। पंद्रह साल बाद राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) राष्ट्रीय स्तर पर पहली से 12 वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम को नए सिरे तय करने का निर्णय किया है। उत्तराखंड समेत सभी राज्यों से एनसीईआरटी ने चार विभिन्न सेक्टर में राज्य स्तरीय पाठ्यक्रम तैयार करने को कहा है। राज्यों से मिलने वाले पाठ्यक्रम सुझावों को शामिल करते हुए राष्ट्रीय करिकुलम फ्रेमवर्क ( एनसीएफ ) तय होगा। निदेशक-अकादमिक, शोध एवं प्रशिक्षण सीमा जौनसारी ने बताया कि इस बाबत एनसीईआरटी के निर्देश राज्य को मिल गए हैं। स्कूल शिक्षा, शिक्षक शिक्षा, प्रौढ शिक्षा और प्री-स्कूल पाठ्यक्रम बनाने के लिए चार अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। 25-25 विशेषज्ञों की चार टीमें राज्य स्तरीय पाठ्यक्रम (एससीएफ) तैयार कर एनसीईआरटी को भेजेंगी।

शत प्रतिशत लागू होगा बदलाव: उत्तराखंड में वर्तमान में उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू हैं। केवल आईसीएसई बोर्ड ही एनसीईआरटी के दायरे से अलग है। पाठ्यक्रम में बदलाव होने के बाद राज्य के 85 फीसदी से ज्यादा स्कूलों में नया पाठ्यक्रम ही लागू होगा। हालांकि इस लागू में अभी डेढ़ से दो साल का वक्त लग सकता है।
वर्तमान में लागू है वर्ष 2005 का एनसीएफ: वर्तमान में देश में वर्ष 2005 में तय किया गए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम फ्रेमवर्क यानि एनसीएफ लागू है। बीते साल नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद पाठ्यक्रम में बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है। हालिया पंद्रह साल में देश में विभिन्न क्षेत्र में बड़े बदलाव आए हैं। इन्हें देखते हुए वर्तमान जरूरत के अनुसार शिक्षा को भी नया विस्तार देने की तैयारी की जा रही है।
निदेशक-एआरटी सीमा जौनसारी, का कहना है कि पाठ्यक्रम के लिए एससीईआरटी को नोडल विभाग बनाया गया है। जल्द ही नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए जाएंगे। चारों विषयों में विशेषज्ञों की टीम राज्यस्तरीय पाठ्यक्रम तैयार करेंगे। इसमें स्थानीयता का भी प्रमुखता से समावेश होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतंकियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर की हत्या
Next: 18 दिवंगत पत्रकारगणों के आश्रितों हेतु सीएम ने की 90 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.