Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी नीलामी में धोखाधड़ी करने पर व्यक्ति के खिलाफ केस
  • देहरादून

सरकारी नीलामी में धोखाधड़ी करने पर व्यक्ति के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 08/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून निवासी एक व्यक्ति ने जमीन की 10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर सरकारी नीलामी अपने नाम की और बाद में तहसीलदार को दिए चैक का भुगतान रोक दिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी के अनुसार तहसीलदार सदर सुरेंद्र सिंह ने तहरीर दी कि 20 दिसंबर 2024 को तहसील में एक कुर्क संपत्ति की सार्वजनिक तौर पर नीलामी चल रही थी। जिसमें चार बोलीदाता सौरभ ममगाईं, नीरज सिंह नेगी, गोपाल दत्त भारद्वाज और संजीव थपलियाल उपस्थित हुए थे। नीलामी की प्रकिया से पूर्व शर्तों को पढ़ा गया। नीलामी सर्वप्रथम अजबपुर कला की जमीन के लिए हुई। इस दौरान बोलीदाता संजीव थपलियाल पुत्र रमेश चन्द्र थपलियाल निवासी फ्रेन्ड्स एन्कलेव, शाह नगर देहरादून ने 10 करोड़ की बोली लगाई और उनके नाम नीलामी छोड़ दी गई। शर्तों के अनुसार उनके द्वारा कुल नीलाम धनराशि का एक चौथाई यानी 2.50 करोड़ रुपये का चैक तहसीलदार (सदर) देहरादून के पक्ष में दिया गया। आरोप है थपलियाल ने चैक तो दिया लेकिन उसका भुगतान रोक दिया। जिससे कारण राज्य सरकार की ओर से राजस्व वसूली की कार्यवाही बाधित हुई। आरोप है कि थपलियाल ने जानबूझकर नीलामी अपने नाम ली और फिर सुनियोजित षडयंत्र के तहत पहले चैक दिया, फिर स्टॉप पेमेंट करा दिया। जो सीधे तौर पर राज्य सरकार के साथ धोखाधड़ी है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ईपीएस पेंशन धारकों पर जल्द फैसला ले सरकार
Next: चरस तस्करी में तीन लोगों को दस-दस साल की सजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.