Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी हैलीकाप्टर से निजी उड़ान पर आखिरकार भाजपा ने मांगी माफी
  • देहरादून

सरकारी हैलीकाप्टर से निजी उड़ान पर आखिरकार भाजपा ने मांगी माफी

RNS INDIA NEWS 26/03/2021
rns featured image new

दोनों उड़ानों का खर्चा उठाएगी पार्टी

देहरादून। सरकारी हैलीकाप्टर में पार्टी नेताओं की उड़ान पर आखिरकार भाजपा ने भी माफी मांग ली है। पार्टी दोनों उड़ानों का खर्चा उठाएगी। शुक्रवार सुबह भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने यह बात कही। मालूम हो कि कौशिक बागेश्वर जिले के दौरे पर सरकारी हैलीकाप्टर का प्रयोग किया था। यहां तक उन्होंने पुलिस लाइन में गार्ड आफ आनर भी लिया। इससे पहले 21 मार्च को उत्तराखंड सह प्रभारी व सांसद रेखा वर्मा रामनगर से अपने गृह जनपद लखीमपुर तक सरकारी हैलीकाप्टर से उड़ान भरी। दोनों घटनाओं के पांच दिन बाद अब भाजपा ने विधिवत रूप से बैकफुट पर आई है। पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि उनके साथ बागेश्वर के दौरे पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को भी जाना था, लेकिन वे पहले चले गए थे। इसी तरह सह प्रभारी रेखा वर्मा के साथ भी कैबिनेट मंत्री का कार्यक्रम था, लेकिन वह भी अचानक टल गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। भाजपा कभी भी इस तरह के पक्ष में नहीं रही। उन्होंने इन घटनाओं के खेद जताया। भाजपा प्रांतीय अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि दोनों यात्राओं का खर्चा पार्टी उठाएगी। भाजपा सरकार हमेशा ही पारदर्शी तरीके से काम करती है, इसी वजह से यह निर्णय लिया गया। सरकार के अब तक चार साल के कार्यकाल पर कोई भी अंगुली नहीं उठा सकता। गार्ड आफ आनर लेने पर पूछे गए सवाल के उत्तर में कौशिक ने कहा कि इसमें भी मेरे से चूक हुई है और अपनी गलती को स्वीकार कर रहा हूं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रायवाला में एक दर्जन खोखों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी चोरी
Next: सीएम तीरथ सिंह ने की पंचायत प्रतिनिधियों की मुराद पूरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.