Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत में लॉकडाउन जैसे कड़े प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं, सरकार ने किया साफ
  • राष्ट्रीय

भारत में लॉकडाउन जैसे कड़े प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं, सरकार ने किया साफ

RNS INDIA NEWS 24/12/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  कोरोना की नई लहर के कारण चीन की लगातार खराब हो रही स्थिति को देखते हुए भारत भी हरकत में आ गया है। केंद्र सरकार ने राज्यों से अलर्ट रहने के लिए कहा है। इसके लिए टेस्टिंग और ट्रेसिंग का मंत्र दिया है। वहीं, लोगों के मन में कोरोना को लेकर लगाए जाने वाले पाबंदियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने साफ कर दिया है कि देश में कोरोना की स्थिति अभी ऐसी नहीं है कि लॉकडाऊन जैसे कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है, सतर्क रहें।
मनसुख मांडविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की। इस दौरान राज्यों को क्रिसमस और नए साल को लेकर मनाए जाने वाले जश्न को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि देश के हालात अभी वैसे नहीं हैं कि कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं। हम बहुत बेहतर कर रहे हैं। समय के साथ लोगों ने भी इस महामारी की गंभीरता को समझा है। वह अपने स्तर पर भी सतर्कता बरत रहे हैं। घबराने की कोई आवश्यक्ता नहीं है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ऑक्सीजन संयंत्रों, वेंटिलेटर, रसद और मानव संसाधन पर विशेष ध्यान देने के साथ बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए 27 दिसंबर को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मॉक ड्रिल आयिजत करने की सलाह दी। दुनिया के कुछ हिस्सों में कोरोनो वायरस के मामलों में हालिया तेजी के मद्देनजर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक डिजिटल बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों को मिलकर और सहयोगात्मक भावना से काम करने की जरूरत है, जैसा कि कोविड की रोकथाम व प्रबंधन के लिए पिछले उछाल के दौरान किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग महाविद्यालय में एबीवीपी ने लहराया परचम
Next: अल्मोड़ा परिसर में अध्यक्ष पद पर पंकज ने मारी बाज़ी, गौरव बने सचिव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.