Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका, सरकार ने गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी में किया 5 प्रतिशत का इजाफा
  • अर्थ जगत

सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका, सरकार ने गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी में किया 5 प्रतिशत का इजाफा

RNS INDIA NEWS 01/07/2022
Gold

नई दिल्ली। देशभर में चल रही महंगाई के प्रकोप पर कब रोक लगेगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। सोने-चांदी की कीमतें पहले ही आसमान छू रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि सोने के आयात पर लगाई जाने वाली इंपोर्ट ड्यूटी में 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकार ने गोल्ड पर बेसिक इंपोर्ट टैक्स में 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद ये 7.5 से बढक़र 12.5 प्रतिशत हो गई है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि अब सोना खरीदना और महंगा हो जाएगा।
सरकार द्वारा सोने के आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला इंपोर्ट को काबू में लाने का एक प्रयास बताया जा रहा है क्योंकि डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। इतना ही नहीं, देश का व्यापार घाटा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मई में भारत का व्यापार घाटा बढक़र 24.29 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

बीते 10 सालों की बात करें तो भारत ने पिछले साल सबसे बड़ी मात्रा में सोने का आयात किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत ने मई में 6.03 अरब डॉलर का सोना आयात किया, जो पिछले साल की तुलना में 9 गुना ज्यादा है।दरअसल, कोरोना महामारी से उबरने के बाद सोने की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया था और लोगों ने दिल खोलकर सोने की खरीदारी की थी।
बताते चलें कि देश के प्रमुख ज्वैलर्स ने सोने की तस्करी पर काबू पाने के लिए सरकार से इंपोर्ट ड्यूटी घटाने की अपील की थी। ज्वैलर्स की मांग थी कि सोने के आयात पर लगाई जाने वाली इंपोर्ट ड्यूटी 7.5 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दी जाए। आपको ये जानना बहुत जरूरी है कि भारत दुनिया का दूसरे सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है।
जहां एक तरफ भारत ने सोने के आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 7.5 से 12.5 फीसदी कर दी है तो वहीं दूसरी ओर चीन, अमेरिका और सिंगापुर जैसे देशों ने अपने-अपने घरेलू बाजारों को मजबूत बनाने के लिए सोने के आयात पर लगाए जाने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को खत्म कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20, एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा की
Next: आज से देशभर में सिंगल-यूज प्लास्टिक बैन, ये 19 चीजें अब नहीं मिलेंगी

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.