Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सरकार ने डेंगू, चिकनगुनिया को लेकर जारी किया अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सरकार ने डेंगू, चिकनगुनिया को लेकर जारी किया अलर्ट

RNS INDIA NEWS 29/04/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने सभी विभागों को अभी से जरूरी कदम उठाने को कहा है। सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार की ओर से सोमवार को इस संदर्भ में एडवायजरी जारी की गई है। विदित है कि राज्य के कई शहरी क्षेत्रों में जुलाई से नवंबर तक डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप रहता है। मच्छर जनित इन बीमारियों की वजह से बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने सभी विभागों को अभी से अलर्ट रहने और मच्छरों को न पनपने देने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। सभी विभागों के सचिव, सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ ही सभी सीएमओ और अस्पताल अधीक्षकों को इस संदर्भ में जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।

ब्लॉक स्तर पर बनेगा माइक्रो प्लान
सचिव स्वास्थ्य की ओर से जारी एडवायजरी में सभी डीएम और सीएमओ से ब्लाक स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार करने को कहा गया है। ताकि छोटे स्तर पर ही मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए कार्य किया जा सके। इसके साथ ही सभी निकायों को स्वच्छता और इससे जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पतालों में आईसोलेशन बार्ड बनाए जाएं
सचिव स्वास्थ्य ने बीमारी फैलने की सूरत में मरीजों के इलाज के लिए सभी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा है। इसके तहत अस्पतालों में आईसोलेशन वार्ड बनाने, मरीजों के लिए पहले ही बेड आरक्षित करने व दवा आदि का इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में सफाई की भी समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है। अस्पतालों में डेंगू जांच किट और मरीजों के लिए प्लेटलेट्स की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत
Next: जागरूकता शिविर में छात्रों ने प्राप्त की विधिक जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.