Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सरकार के फैसले के समर्थन में आए ग्राम विकास अधिकारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सरकार के फैसले के समर्थन में आए ग्राम विकास अधिकारी

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
default featured image

देहरादून। ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को हर ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी या ग्राम विकास अधिकारी में किसी एक अधिकारी को तैनात किए जाने के सरकार के फैसले का समर्थन किया गया। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने सरकार के फैसले को ऐतिहासिक बताया। फैसले को गलत बताने वालों का विरोध किया गया। एसोसिएशन की ऑनलाइन हुई बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष महाबीर विक्रम सिंह ने कहा कि एक ही अधिकारी तैनात किए जाने से मानव शक्ति का सही इस्तेमाल हो सकेगा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की पंचापतीराज संस्थाओं और ग्राम पंचायतों को मजबूती मिलेगी। ग्रामीण जनता के काम और तेजी से आएंगे। जो लोग विरोध कर रहे हैं, वो भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। शासनादेश का विरोध कर पंचायतों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। शासनादेश जारी होने से किसी भी कर्मचारी का हित प्रभावित नहीं हो रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का पद मृत संवर्ग घोषित था। ये उत्तराखंड में कब पुर्नजीवित हुआ। इसकी जांच की जानी चाहिए। राज्य में वेतन विसंगति समिति की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि किसी सम्वर्ग की वेतन विसंगति पर किसी भी अन्य सम्वर्ग से तुलना नहीं होगी। केवल केंद्र या केन्द्र शासित प्रदेश के ही सम्वर्ग की तुलना होगी। उत्तराखंड राज्य में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सम्वर्ग का एक ही समय को दो बार उच्चीकृत किया गया। जबकि केंद्र में ऐसा कोई पद सृजित नहीं है। बैठक में संजय डबराल, हेम काण्डपाल, सुभाष चन्द्र भट्ट, तनवीर असगर, अशोक कुमार शर्मा, दिलमाण जोशी, प्रकाश जोशी, प्रदीप भट्ट, रजा अशरफ, महेशचन्द्र, भगवान सिंह राणा, मोहम्मद असलम, उमाकान्त आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेंशन में देरी से दिव्यांग हो रहे परेशान
Next: विस्थापन को लेकर सिंचाई मंत्री से मिले प्रभावित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.