Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सरकार और किसान संगठनों के बीच सातवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा
  • राष्ट्रीय

सरकार और किसान संगठनों के बीच सातवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा

RNS INDIA NEWS 04/01/2021
rns featured image new

कानून वापसी-संशोधन के बीच फंसी समझौते की गाड़ी
अब आठ जनवरी को फिर होगी बातचीत

नई दिल्ली(आरएनएस)। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार और किसान संगठनों के बीच सोमवार को हुई सातवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। किसान संगठन कानून वापसी की मांग पर अड़े रहे, जबकि सरकार कानून वापसी की जगह प्रावधानों में संशोधन पर अड़ी रही। विवाद सुलझाने के लिए किसान संगठनों ने सरकार की ओर से संयुक्त कमेटी बनाने संबंधी प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया। अब दोनों पक्षों के बीच आठ जनवरी को आठवें दौर की बातचीत होगी।
बैठक की शुरुआत आंदोलन के दौरान ठंड, दुर्घटना और आत्महत्या के शिकार हुए किसानों को श्रद्घांजलि से शुरू हुई। इसके बाद सरकार ने किसान संगठनों से तीनों कानूनों से जुड़े प्रावधानों से संबंधित उनकी आपत्तियों पर बिंदुवार चर्चा का प्रस्ताव रखा। किसान संगठनों ने बिंदुवार चर्चा के बदले कानून वापसी की मांग की। इसी दौरान सरकार ने किसानों की आपत्तियों को दूर करने के लिए संयुक्त कमेटी बनाने का भी फिर से प्रस्ताव रखा, मगर किसान संगठनों ने इस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया।
एमएसपी पर भी सिरे नहीं चढ़ी बात
बैठक में मुख्य रूप से तीनों कानूनों पर चर्चा हुई। इसी दौरान कुछ देर के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने संबंधी मांग पर भी चर्चा हुई। कानून वापसी मामले में बात नहीं बनने के बाद सरकार ने फिर से एमएसपी पर चर्चा का प्रस्ताव रखा। इस पर किसान संगठनों ने कहा कि अब इस मुद्दे पर भी आठ जनवरी की ही बैठक में बातचीत होगी।
कानून वापसी पर विचार संबंधी दावे को कृषि मंत्री ने किया खारिज
बैठक के बाद किसान संगठनों के नेताओं ने दावा किया कि सरकार कानून वापसी पर विचार के लिए तैयार हो गई है। इसे कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि तीनों कानून देश भर के किसानों के हित में लाए गए हैं। इसलिए सरकार देश भर के किसानों की भावनाओं के अनुरूप ही फैसला लेगी।

सरकार का पुराने स्टैंड पर अड़े रहने का संकेत
कृषि मंत्री तोमर ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया कि सरकार कानून वापसी की मांग को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को देश भर के किसानों के हित का ख्याल रखना है। ये कानून देश भर के लिए किसानों के लिए हैं। करोड़ों किसानों के लाभ और हित इन कानूनों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में कोई फैसला लेने से पूर्व सरकार को देश भर के किसानों के हित और राय का भी ध्यान रखना होगा। सरकार को दूसरे किसान यूनियनों, किसान संगठनों से भी बातचीत करनी होगी। कृषि मंत्री ने इस दौरान सुप्र्रीम कोर्ट की वार्ता जारी रहने तक तीनों कानूनों पर रोक लगाने संबंधी सुझाव को भी स्वीकार नहीं करने का संदेश दिया।
मिठास के बाद खटास
बैठक की शुरुआत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। छठे दौर की बैठक में केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों के लंगर में भोजन कर माहौल में मिठास घोली थी। इस बैठक की शुरुआत आंदोलन के दौरान मृत किसानों को श्रद्घांजलि से शुरू हुई। हालांकि इसके बाद वार्ता का दौर शुरू होने के बाद फिर से स्थितियां बिगड़ गई। किसान संगठनों ने सरकार का खाना खाने से इंकार कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट पर भी नजर
सुप्रीम कोर्ट अगले दो-तीन दिनों में किसान आंदोलन मामले में फिर से सुनवाई करेगा। सरकार की निगाहें शीर्ष अदालत की सुनवाई पर भी है। माना जा रहा है कि इसी के मद्देनजर सरकार ने किसान संगठनों से शुक्रवार को वार्ता का समय निश्चित किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के नये मामलों की संख्या में गिरावट का रुख जारी
Next: कोविड टीकाकरण के लिए पर्याप्त वैक्सीन का भंडार : पॉल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.