Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • सरकार का बड़ा प्लान : अब देश के सुदूर इलाकों में ड्रोन से होगी कोरोना वैक्सीन की डिलीवरी
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

सरकार का बड़ा प्लान : अब देश के सुदूर इलाकों में ड्रोन से होगी कोरोना वैक्सीन की डिलीवरी

RNS INDIA NEWS 13/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना वैक्सीनेशन को रफ्तार देने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। इसके तहत अब सरकार देश के उन सुदूर इलाकों में अनमैंड एरियल व्हीकल यानी ड्रोन के जरिये कोरोना वायरस की वैक्सीन पहुंचाने जा रही है, जहां के रास्ते दुर्गम हैं या जहां पहुंचना कठिन है। आईआईटी कानपुर की ओर से किए गए शोध में ऐसा संभव कहा गया है। मौजूदा समय में देश में सरकार के लिए कोरोना वैक्सीन खरीदने का काम सरकारी कंपनी एचएलएल लाइफकेयर करती है। इसकी सहायक कंपनी एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की ओर से देश के दुर्गम इलाकों में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के लिए 11 जून को निविदाएं आमंत्रित की हैं। अभी सिर्फ तेलंगाना ही ड्रोन के जरिये कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के आइडिया पर काम कर रहा था।
दुर्गम इलाकों में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के लिए देखे जा रहे इन ड्रोन के बारे में आईसीएमआर भी पूरा अध्ययन कर चुका है। इसके अंतर्गत इस काम के लिए वो ड्रोन इस्तेमाल होंगे, जो 35 किमी तक जा सकें। साथ ही 100 मीटर की ऊंचाई तक उडऩ भर सकें।
आईसीएमआर ने आईआईटी, कानपुर के साथ मिलकर इस संबंध में एक शोध किया है। इसमें उसने यह देखा कि क्या ड्रोन के जरिये देश के दुर्गम इलाकों में कोरोना वैक्सीन पहुंचाई जा सकती है। आईसीएमआर का यह परीक्षण में सफल रहा।
दस्तावेज में इस बात का भी उल्लेख है कि आईसीएमआर ने ड्रोन के जरिये कोरोना वैक्सीन की सफल सप्लाई के लिए एक स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल तैयार किया है। इसके साथ ही आईसीएमआर दुर्गम इलाकों में वैक्सीन पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ड्रोन का मॉडल भी तैयार करने पर काम कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेशनल हाईवे पर वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 5 महिलाओं की मौत
Next: गोवा ने कोविड कर्फ्यू 21 जून तक बढ़ाया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.