Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • सर्दियों में किसी टॉनिक से कम नहीं है आंवला, जैम-मुरब्बा और चटनी बनाकर रोज करें सेवन
  • रहन-सहन

सर्दियों में किसी टॉनिक से कम नहीं है आंवला, जैम-मुरब्बा और चटनी बनाकर रोज करें सेवन

RNS INDIA NEWS 28/12/2020
आंवला aavla aanvla

सर्दियों के सीजन में आपको मार्केट में तमाम तरह की ताजी हरी सब्जियां मिलती हैं जो सेहत के लिए बेहत ही फायदेमंद हैं। अगर अपनी डाइट में एक हरी सब्जी शामिल करते हैं तो यकीनन आप खुद को पहले से अधिक तंदुरुस्त पाएंगे। इन सब्जियों में यदि आप एक आंवला का सेवन हर दिन करते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए एक वरदान साबित होगा। क्योंकि इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकती है। सर्दियों के सीजन में आपको मार्केट में तमाम तरह की ताजी हरी सब्जियां मिलती हैं जो सेहत के लिए बेहत ही फायदेमंद हैं। अगर अपनी डाइट में एक हरी सब्जी शामिल करते हैं तो यकीनन आप खुद को पहले से अधिक तंदुरुस्त पाएंगे। इन सब्जियों में यदि आप एक आंवला का सेवन हर दिन करते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए एक वरदान साबित होगा। क्योंकि इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकती है।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और रुजुता दिवेकर (क्रह्वद्भह्वह्लड्ड ष्ठद्ब2द्गद्मड्डह्म् ञ्जद्बश्चह्य) सर्दियों में रोज एक आंवला खाने की सलाह देती हैं। वह सोशल मीडिया पर कहती हैं एक आंवले का डोज, हर रोज। इसके, पीछे वह आंवला के उन गुणों की बात करती हैं, जो हमारी बॉडी, स्किन और बालों की सेहत सुधारने का काम करता है। भारतीय परिवारों में दादी-नानी भी आंवला खाने के फायदे जानती हैं और अपने पोते-पोतियों को भी इसके सेवन के लिए कहती हैं। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि डाइट में आंवले को जरूर शामिल करें।

जानिए सर्दियों में क्यों गुणकारी है आंवले का सेवन…
रुजुता दिवेकर ने आंवले के कई फायदे बताए हैं। आंवले का डेली सेवन करने वालों को सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। रुजुता आंवले को फैट बर्निंग फूड मानती हैं जिससे आपको वजन घटाने और बेली फैट कम करने में भी मदद मिलती है। यदि आप खुद को स्लिम रखना चाहते हैं तो आंवला इसमें आपकी सहायता कर सकता है। क्योंकि आंवला में कोलेस्ट्रॉल घटाने गुण पाए जाते हैं। आंवला के सेवन से दिल की बीमारी से भी बचा जा सकता है और इससे जानलेवा कार्डियो वैस्क्युलर बीमारियों का भी कम खतरा रहता है। आंवला खाने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ता है जिससे ब्लड ग्लूकोज लेवल्स को नियंत्रण में भी रखना आसान हो जाता है। आंवला में एंटीऑक्सीडेंट गुणों की भरपूर मात्रा पायी जाती है इसलिए ये कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी आपका बचाव करता है।
आंवला के सेवन करने से बालों, स्किन और आंखों की सेहत भी बेहतर होती है। आंवला में मौजूद विटामिन सी आपके चेहरे की चमक बरकरार रखता है। मालूम हो कि विटामिन सी इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करता है। ये आपके फेफड़ों को भी प्रदूषण से बचाता है। क्योंकि इसमें आयरन, जस्ता जैसे खनिज और पॉलीफेनोल जैसे यौगिकों होते हैं जो स्किन संबंधी कई बीमारियों को दूर करते हैं।
1. आंवले को हर सुबह काले नमक के साथ सर्व कर सकते हैं।
2. घर पर आप इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
3. आंवला जैम और आंवले का मुरब्बा भी बेहद फायदेमंद है। इन्हें आप बाजार से भी खरीद सकते हैं या फिर अपने घर पर भी बना सकते हैं। मुरब्बे और जैम को आप अपने भोजन में भी शामिल कर सकते हैं।
4. खाने में आप आंवला का अचार प्रयोग कर सकते हैं।
5. आंवला सुपारी का भी सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा. आप चाहें तो आंवले को सुखाकर भी खा सकते हैं। आंवले का उपयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में भी किया जाता है।

मुरब्बा बनाने के लिए आपको एक किलो आंवला, आधा किलो चीनी, कुछ धागे केसर के और एक गिलास पानी की जरूरत होगी। सबसे पहले आंवले को अच्छे से धो लें फिर इनके छिलके उतार लें और इसमें कांटे की मदद से छेद कर रातभर पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन इसकी चाशनी बनाने के लिए एक कढ़ाई लें और उसमें चीनी घुला हुआ पानी गैस पर रख दें। इसमें चाहें तो 2 चम्मच नींबू और फिटकरी मिक्स करके डाल दें।
जब चाशनी बन जाए तो इसमें आंवले डाल दें और 25 से 30 मिनट तक पकाएं। ध्यान रहे इन्हें आप बीच-बीच में चलाते रहें ताकि ये कढ़ाई की तली में न चिपके। जब आंवला पक जाएगा तो केसर के धागे और इलायची डालकर डाल दें और गैस से हटा लें। ठंडा होने पर इसे सर्व करें और अपनी सेहत बनाएं।
चटनी बनाने के लिए आप अपने परिवार के हिसाब से आंवले को लें। छोटा परिवार है तो 3 से 4 आंवले बहुत रहेंगे और यदि बड़ा है तो 8 से 10 ले सकते हैं। इसकी चटनी के लिए आप कच्चे आंवले, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, पुदीने की पत्तियां, भुना हुआ जीरा, एक टेबलस्पून नींबू का रस, एक चम्मच सरसों का तेल, काला नमक स्वादानुसार डालें। इसमें सफेद नमक का भी प्रयोग कर सकते हैं. याद रहे चटनी बनाते वक्त आप आंवले को काटकर उसके बीज अलग कर दें। इसके बाद सारी कटी हुई सामग्री को आप एक साथ मिक्सी में या फिर सिल बट्टे पर पीस सकते हैं। इसे आप पराठे, रोटी और समोसे के साथ सर्व कर सकते हैं या फिर डिनर या लंच में भी खा सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंदूकधारी ने लोगों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोगों की मौत
Next: कार और बस की टक्कर में पांच की मौत, 6 घायल

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.