Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को दो माह से नहीं मिला मानदेय
  • देहरादून

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को दो माह से नहीं मिला मानदेय

RNS INDIA NEWS 27/10/2021
rns featured image new

विकासनगर। प्रदेश सरकार से मानदेय बढ़ाए जाने की आस लगाए बैठे उपनल संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को दो माह से मानदेय ही नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। कोविड ड्यूटी में तैनात इन संविदा कर्मियों को दीपावली का त्योहार भी फीका गुजरने की चिंता सता रही है। उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में 23 उपनल संविदा कर्मी तैनात हैं, जिनमें से अधिकांश की ड्यूटी कोविड के तहत लगी हुई है। ऐसे में उनके भी संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। पछुवादून उपनल कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष अनिल गैरोला, राजेंद्र बायला, सुनदास, रतनदास, संजू, गिरीश चंद्र पंत ने बताया कि दो माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है। ऐसे में किसी कर्मचारी और परिवार के सदस्यों के कोरोना संक्रमित या अन्य संक्रामक बीमारी की चपेट में आने पर उनका उपचार कराना भी मुश्किल हो जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें मानदेय बढ़ाए जाने और कोविड ड्यूटी के लिए पांच माह तक तीन हजार रुपये प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन प्रोत्साहन भत्ता तो दूर, उन्हें दो माह से मानदेय ही नहीं मिला है। जबकि सभी उपनल स्वास्थ्य कर्मी लगातार अपनी ड्यूटी दे रहे हैं।
कहा कि मानदेय संबंधी जानकारी लेने पर विभागीय अधिकारी भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे रहे हैं, जिससे सभी कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि मानदेय भुगतान नहीं होने से उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से दीपावली से पहले मानदेय भुगतान की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 460 ग्राम चरस के साथ दो स्कूटर सवार गिरफ्तार
Next: बाहरा विश्वविद्यालय ने की सर्वोत्तम अभ्यास विषय पर बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.