Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • संत निरंकारी मिशन ने चलाया विशेष सफाई अभियान
  • रुद्रप्रयाग

संत निरंकारी मिशन ने चलाया विशेष सफाई अभियान

RNS INDIA NEWS 23/02/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को मुख्यालय सहित जनपद के अनेक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें रुद्रप्रयाग संगम के साथ ही तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि और जखोली में अनेक स्थानों पर सफाई की गई। रविवार को मिशन द्वारा सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने के लिए प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया। संत निरंकारी मिशन के संयोजक मोहन सिंह नेगी के दिशा-निर्देशन में बड़ी संख्या में स्वयं सेवियों ने अलकनंदा और मंदाकिनी संगम स्थल की सफाई की। करीब 5 कुंतल कूड़ा एकत्र किया गया। वहीं तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि और जखोली में भी मिशन के स्वयं सेवियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। संयोजक मोहन सिंह नेगी ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं सत्कार योग्य निरंकारी राजपिता रमित के पावन सानिध्य में यह विशेष अभियान पूरे देश के 1600 स्थानों में चलाया गया है। इस अभियान में नगर पालिका रुद्रप्रयाग, नपं तिलवाड़ा, नपं अगस्त्यमुनि में कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्रों ने सहयोग दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय संचालक जगदीश बंगरवाल, महिपाल कोहली, प्रकाश पंवार, प्रेम धारकोटि, अजय वसंल, नपा के स्वच्छता ब्रॉड एम्बेसडर जसपाल भारती, हर्ष डुडेजा, सफाई निरीक्षक शिवराज पंवार, समाज सेवी लक्ष्मण सिंह राणा, पूर्व सभासद सुरेंद्र भंडारी, पर्यावरण मित्र मनीष, दिलवरी लाल सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिवालिकनगर में 22 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी
Next: दबंगों ने जमीन पर कब्जे के प्रयास में की मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.