Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दबंगों ने जमीन पर कब्जे के प्रयास में की मारपीट
  • देहरादून

दबंगों ने जमीन पर कब्जे के प्रयास में की मारपीट

RNS INDIA NEWS 23/02/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  डोईवाला कोतवाली क्षेत्र स्थित बिजली जौली में जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर दो भाइयों से मारपीट की गई। आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्राली से तोड़फोड़ भी की। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक नकुल तोमर निवासी बिजली जौली, डोईवाला ने तहरीर दी। बताया कि बीते 21 फरवरी को 33 लोग बिजली जौली में उनकी जमीन पर आ धमके। कब्जा करने की कोशिश में उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली से तोड़फोड़ की। इसका विरोध करने पर आरोपी उन्हें और उनके भाई पीयूष को लाठी-डंडों से पीट कर जख्मी कर दिया। बीच बचाव में आई परिवार की महिला सदस्यों को भी नहीं बख्शा। उनके साथ भी बदसलूकी की और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुनील तोमर, विशाल तोमर, विशाल मनवाल, अमित मनवाल, सुनील तीर्थवाल, मनोज कोठारी, सुमित लोधी, नितिन गोला और अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल कमल कुमार ने बताया कि बीएनएस की पांच धाराओं में आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। अज्ञातों की पहचान को भी प्रयास तेज कर दिए हैं। जल्द ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संत निरंकारी मिशन ने चलाया विशेष सफाई अभियान
Next: सीएम धामी ने त्यूनी, देहरादून में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद-आपके द्वार’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.