Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संत को आत्महत्या के लिए उकसाने में हरियाणा के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज
  • हरिद्वार

संत को आत्महत्या के लिए उकसाने में हरियाणा के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/12/2023
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  कनखल क्षेत्र में एक संत की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक संत के भाई ने इस संबंध में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में हरियाणा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना कनखल में मुकदमा दर्ज कराते हुए अनूप कुमार निवासी ग्राम लांधड़ी जिला हिसार हरियाणा ने बताया कि उसके बड़े भाई नवदीप ने संन्यास ले लिया था, जिसके बाद उसकी पहचान नर सिंह शिष्य शिवदास के रूप में होती थी। बताया कि उसका भाई करीब चार माह से ऋषिकेश की विश्नोई धर्मशाला में रहकर संगीत की शिक्षा ले रहा था। बताया कि 24 नवंबर की रात उसका भाई ऋषिकेश से यहां आ पहुंचा, जिसके बाद उसने कनखल क्षेत्र में रेलवे लाइन पर लेटकर आत्महत्या कर ली। भाई के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने भूपी स्वामी (भूपेन्द्र) निवासी ग्राम नंगथला थाना अग्रोहा (हिसार) पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराया था। बताया कि उसके भाई ने अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड उसे भेजा था। प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में संत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसानों की समस्याओं पर मौन उपवास करेंगे हरीश रावत
Next: किराना की दुकान से हजारों की नकदी व सामान चोरी

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.