Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किसानों की समस्याओं पर मौन उपवास करेंगे हरीश रावत
  • हरिद्वार

किसानों की समस्याओं पर मौन उपवास करेंगे हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 05/12/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरुवार को देहरादून के गांधी पार्क में मौन उपवास करेंगे। हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राव आफाक अली ने कहा कि 1100 रुपये की सहायता राशि प्रदान कर आपदा ग्रस्त किसानों का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में सीएम हरीश रावत ने 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की थी। राव आफाक ने कहा कि 1100 रुपये की धनराशि भी सभी किसानों को नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि सीएम हरीश रावत चोटिल होने के बावजूद किसानों के हित में मौन उपवास करेंगे। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष चौहान ने कहा कि हरीश रावत किसानों के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं। उत्तराखंड सरकार को जगाने एवं किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए घायलावस्था में भी मौन उपवास के लिए तैयार हैं। पूर्व दर्जाधारी किरणपाल वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता की चिंता नहीं है। प्रदेश का विकास कांग्रेस सरकार के शासन में हुआ है। इस मौके पर अमन कुमार, आबाद अल्वी, राजेश चौहान, राजू सहित अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी का विरोध करने पर मकान स्वामी पर रॉड से हमला
Next: संत को आत्महत्या के लिए उकसाने में हरियाणा के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.