Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गुरुग्राम में खौफनाक वारदात, सनकी शख्स ने पत्नी और चार बच्चों को उतारा मौत के घाट
  • राष्ट्रीय

गुरुग्राम में खौफनाक वारदात, सनकी शख्स ने पत्नी और चार बच्चों को उतारा मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 03/05/2026
rns featured image new

गुरुग्राम (आरएनएस)। गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पति नाजिम ने अपनी पत्नी और चार छोटे-छोटे बच्चों को जहर दे दिया और फिर खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की।
नाजिम मुरादाबाद का रहने वाला था और गुरुग्राम में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। वह यहां सैलून चलाकर अपने परिवार का खर्च चलाता था। करीब सात साल पहले उसने दिल्ली की रहने वाली नजमा से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, लेकिन किसी को नहीं पता था कि एक दिन ऐसा खौफनाक मोड़ आएगा।
इस घटना में 35 साल की नजमा और उनके चार बच्चों इकरा (14 साल), सिफा (12 साल), खतिना (10 साल) और आयन (8 साल) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले नाजिम ने सभी को जहर दिया और उसके बाद खुद की नस काट ली। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला है, जिसे पुलिस जांच के लिए खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह या मानसिक तनाव जैसी बातें सामने आ रही हैं, लेकिन असली वजह क्या थी, इसका अभी तक साफ खुलासा नहीं हो पाया है। पड़ोसियों के मुताबिक, यह परिवार आम तौर पर हंसता-खेलता नजर आता था। किसी को अंदाजा नहीं था कि अंदर ही अंदर इतनी बड़ी परेशानी चल रही होगी। यही वजह है कि यह घटना पूरे इलाके के लिए एक बड़ा सदमा बन गई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि सच सामने आ सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवसंस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रज्ञेश्वर महादेव में की विशेष पूजा
Next: कर्बला क्षेत्र में अवैध निर्माण के विरोध में जा रहे कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.