Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कर्बला क्षेत्र में अवैध निर्माण के विरोध में जा रहे कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
  • अल्मोड़ा

कर्बला क्षेत्र में अवैध निर्माण के विरोध में जा रहे कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

RNS INDIA NEWS 03/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 21.23.16

अल्मोड़ा। कर्बला क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने अल्मोड़ा जा रहे राष्ट्रीय सेवा संघ के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने क्वारब पुल के पास हिरासत में लेकर रानीखेत कोतवाली पहुंचाया। इसके बाद उनके समर्थन में विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचे और नारेबाजी की। राष्ट्रीय सेवा संघ के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अल्मोड़ा के कर्बला क्षेत्र में अवैध कब्जे और निर्माण किए जा रहे हैं। संगठन का कहना है कि अवैध निर्माण हटाकर वहां आईएसबीटी का निर्माण किया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए अल्मोड़ा जा रहे थे। रानीखेत कोतवाली पहुंचे प्रदर्शनकारियों के समर्थन में विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत, नगर अध्यक्ष नवल किशोर पांडे, विपिन कुमार भार्गव, देव गोयल समेत कई कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। हर्षवर्धन पंत ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक दमन किया जा रहा है। इधर, उपजिलाधिकारी अल्मोड़ा संजय कुमार ने बताया कि कर्बला क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर प्रशासन ने जांच कराई थी। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को सात दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि नोटिस के बाद निर्माणकर्ता ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा दिया है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन अवैध निर्माणों को लेकर सतर्क है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरुग्राम में खौफनाक वारदात, सनकी शख्स ने पत्नी और चार बच्चों को उतारा मौत के घाट
Next: बैंक कर्मी बनकर छात्रा से की हजारों की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.