Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • संघ मुख्यालय की रेकी मामले में कश्मीर से जैश का आतंकी गिरफ्तार
  • महाराष्ट्र

संघ मुख्यालय की रेकी मामले में कश्मीर से जैश का आतंकी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/05/2022
rns featured image new

नागपुर (आरएनएस)। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित आरएसएस के मुख्यालय के डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन की रेकी के मामले में कश्मीर से जैश-ए-मोहम्मद (खीट) के एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। इसने पिछले दिनों रेकी कर इस भवन का वीडियो पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर को भेजा था।
नागपुर एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी रईस अहमद शेख असदुल्ला शेख (26) दबोच लिया गया। उसे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा शहर से पकड़ा गया। उसे जम्मू-कश्मीर से प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेकर नागपुर लाया गया। पिछले दो दिनों में उससे व्यापक पूछताछ की गई। शेख ने पूछताछ में बताया कि उसका हैंडलर पाकिस्तान के नवाबपुर में स्थित जैश का आपरेशनल कमांडर उमर है। उमर आतंकियों के लांच पैड पर मौजूद है।
शेख ने एटीएस को बताया कि वह दिल्ली-मुंबई-नागपुर फ्लाइट से 13 जुलाई 2021 को नागपुर आया था। यहां पहुंचने के बाद उसने सीताबर्डी इलाके की एक होटल में चेक इन किया। हैंडलर ने शेख को आश्वासन दिया था कि एक स्थानीय व्यक्ति संपर्क करेगा और नागपुर में ऑपरेशन में उसकी मदद करेगा। अधिकारी ने बताया कि हालांकि शेख को कोई स्थानीय व्यक्ति नहीं मिला और उसने खुद ही संघ कार्यालय की टोह ली।

नागपुर पहुंचने के बाद 14 जुलाई को शेख ने आटो रिक्शा लिया और रेशमबाग इलाके में पहुंचा। वहां उतरकर उसने गूगल मैप की मदद से वीडियो बनाया और पाकिस्तान स्थित हैंडलर उमर को भेजा था। आतंकियों का लक्ष्य आरएसएस दफ्तर की रेकी करना था।
वीडियो भेजने के बाद शेख ने एक आटो-रिक्शा चालक को बुलाया और उसे एक मस्जिद में ले जाने के लिए कहा। ऑटो चालक ने उसे संतरा मार्केट गेट के पास एक मस्जिद में छोड़ दिया, जहां वह दिन भर रहा और शाम को होटल लौट आया। 15 जुलाई को शेख नागपुर-दिल्ली-श्रीनगर विमान से श्रीनगर लौट गया था।
नागपुर के कोतवाली पुलिस स्टेशन ने पहले शेख के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस साल की शुरूआत में महाराष्ट्र के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने मामले की जांच राज्य एटीएस को सौंपी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन की जेल से होगी रिहाई
Next: राशिफल 19 मई

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

भान्जी की शादी से नाराज मामा ने मिलाया बारातियों के खाने में जहर

RNS INDIA NEWS 08/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

किसानों का कर्ज माफ…25 लाख युवाओं को रोजगार, गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र

RNS INDIA NEWS 10/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.