Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • संगीतकार गुंजन डंगवाल की मौत से घनसाली क्षेत्र में शोक
  • टिहरी

संगीतकार गुंजन डंगवाल की मौत से घनसाली क्षेत्र में शोक

RNS INDIA NEWS 18/06/2022
rns featured image new

नई टिहरी। उत्तराखंड के युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल की हरियाणा के पंचकूला में एक सड़क हादसे में मौत होने से घनसाली में मातम पसर गया। लोगों ने उनकी मौत पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
भिलंगना ब्लॉक के ग्यारह गांव पट्टी के अखोडी गांव निवासी गुंजन डंगवाल की बीती रात्रि को चंडीगढ़ जाते समय पंचकूला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से घनसाली सहित उत्तराखंड के हर संगीत प्रेमी सन्न रह गया। लोगों ने उनकी मौत पर गहरा शोक प्रकट करते हुए संगीत की दुनिया के इस चमकते सितारे के यूं बीच मे दुनिया से अलविदा कर चले जाने से दुखी हैं। वर्ष 1996 में अखोडी गांव में जन्मे गुंजन के पिता कैलाश डंगवाल शिक्षक के साथ ही संस्कृति कर्मी है। गुंजन ने इंजीनियरिंग की पढाई की थी, लेकिन बचपन से उनकी संगीत में गहरी रुचि के चलते उन्होंने संगीत की शिक्षा ली। कम उम्र में ही अच्छा मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने चैता की चैतवाल्या, नंदू मामा की स्याली, उड़ा दु भौंरा सहित दर्जनों गढ़वाली गीतों में अपने संगीत का जादू बिखेरकर लोगों मे काफी लोकप्रिय हो गए। जिसके चलते उन्होंने कई पुरस्कार भी हासिल किए। उनकी असमय मौत पर घनसाली के विधायक शक्तिलाल शाह, ब्लॉक प्रमुख बसुमती घनाता, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, धनी लाल शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र डंगवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष शंकरपाल सजवाण सहित संगीत प्रेमियों व राजनेताओं ने गहरा दुख जताते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुखद : उत्तराखंड के युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल की सड़क हादसे में मौत
Next: रिमझिम बारिश से टिहरी का मौसम हुआ सुहाना

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.