Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 21/01/2021
rns featured image new

काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। परिजन बिना बताए ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मामले की जांच की जा रही है। काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गांधीनगर निवासी तरसेम सिंह (25) पुत्र हरचरन सिंह गुरुवार की सुबह लगभग 5-6 बजे बाइक से घर से पास ही स्थित खेत पर गया था। इसी दौरान किसी से सूचना मिली की तरसेम सिंह गंभीरावस्था में गेहूं के खेत की मेड़ किनारे पड़ा है। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। इस बीच किसी ने मामले की सूचना कुंडेश्वरी पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस ने ग्राम गांधीनगर स्थित घर पहुंच कर तरसेम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया तरसेम सिंह की शादी लगभग दो वर्ष पहले रमदास (पंजाब) निवासी मनजोत कौर के साथ हुई थी। उसके नौ माह का एक बेटा अगमप्रीत है। तरसेम सिंह के छोटे भाई जोगन प्रीत ने बताया उनकी दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं हादसे से माता सुरजीत कौर, पत्नी मनजोत कौर, छोटे भाई जोगन प्रीत समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
उधर, ग्राम गांधीनगर में चर्चा है कि तरसेम सिंह सुबह तडक़े कोसी नदी क्षेत्र में खनन करने गया था। जहां उसके ऊपर ढांग गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन घायल को एक निजी अस्पताल में ले गए थे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इधर परिजन सडक़ हादसे में मौत होने की बात कह रहे हैं। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी दीपक कौशिक ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गेहूं के खेत में गड्ढे में रपट जाने से वह बाइक समेत नीचे गिर गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोंट आई। ढांग गिरने से मौत की बात में कोई सच्चाई नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अलका हत्याकांड में पूर्व किरायेदार कथित तांत्रिक गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 162 नए केस, चार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.