Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संदिग्ध हालत में गोली लगने से पूर्व प्रधान के पुत्र की मौत
  • हरिद्वार

संदिग्ध हालत में गोली लगने से पूर्व प्रधान के पुत्र की मौत

RNS INDIA NEWS 01/03/2021
default featured image

रुडकी। रविवार देर शाम खानपुर के कर्णपुर गांव में पूर्व प्रधान के पुत्र की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के करीब 2 घंटे बाद सूचना मिलने पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों के बयान में विरोधाभास होने के कारण पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। खानपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव निवासी हुस्नबानो पूर्व में ग्राम प्रधान रही है। रविवार देर शाम करीब 10 बजे हुस्नबानो के 25 साल के बेटे आबाद के सीने में संदिग्ध हालत में गोली लग गई। परिजन उसे घायल हालत में लक्सर के एक अस्पताल लाए, जहां से उसे हरिद्वार रेफर कर दिया गया। हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आबाद की मौत हो गई। उधर, लक्सर अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक के गोली लगने से घायल होने की सूचना खानपुर पुलिस को दी। सूचना पर खानपुर पुलिस पूर्व प्रधान के घर कर्णपुर पहुंची। तब तक परिजन भी शव को लेकर वापस गांव पहुंच गए थे। पुलिस ने उनसे घटना के बाबत पूछताछ की तो उन्होंने अलग- अलग बयान दिए। कुछ ने बाइक पर आए तीन अज्ञात लोगों द्वारा आबाद को गोली मारने की बात कही, तो कुछ का कहना था कि युवक ने खुद ही गोली चलाकर आत्महत्या की है। लिहाजा पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और इसे सील करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ लक्सर विवेक कुमार का कहना है कि शुरू में परिजन अलग-अलग बयान दे रहे थे, पर गहनता से पूछताछ करने पर मामला आत्महत्या का लग रहा है। इसीलिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहू और ससुर के विवाद से कोतवाली में हंगामा
Next: धारचूला के व्यापारियों ने कहा समस्याओं पर संवाद करे नगर पालिका

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.