Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

RNS INDIA NEWS 27/02/2023
hang

हल्द्वानी। नगर के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव टांडा रेंज स्थित डॉर्बी मैदान के पास पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। इस घटना से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस प्राथमिक जांच में युवक की मौत को खुदकुशी मान रही है। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
वार्ड नंबर 5 निवासी रमेश चंद्र बत्रा का परिवार अब बेरीपड़ाव में नवनिर्मित मकान में रह रहा है। रमेश चंद्र बत्रा का 19 वर्षीय पुत्र पवन बत्रा का शव सोमवार सुबह करीब 10 बजे टांडा रेंज के जंगल के किनारे स्थित मैदान में खेल रहे बच्चों ने पेड़ से लटका हुआ देखा। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल डीआर वर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवक के शव को नीचे उतारा। मौके पर वार्ड नंबर 4 के सभासद दीपक बत्रा सहित वहां एकत्र हुए क्षेत्र के लोगों ने मृतक की शिनाख्त पवन बत्रा के रूप में की। युवक की मौत के कारणों के संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आसपास के लोगों और परिजनों से मामले की पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद मृतक के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीसीएस परीक्षा क़ो लेकर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने लिया बड़ा फैसला, हर साल आयोजित होगी पीसीएस परीक्षा
Next: बैंक में बंधक कार बेचकर फरार हुआ आरोपी, खरीदार परेशान

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.