Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संदिग्ध हालात में जंगल से मिला युवती का शव
  • देहरादून

संदिग्ध हालात में जंगल से मिला युवती का शव

RNS INDIA NEWS 10/12/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। आईडीपीएल चौकी क्षेत्र के कृष्णानगर कॉलोनी तिराहे के पास जंगल में एक युवती का संदिग्ध हालात में शव मिला। शव की सूचना मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। प्रथमदृष्टया पुलिस मामला आत्महत्या से जुड़ा मानकर चल रही है। हालांकि पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच में जुट गई है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक आईडीपीएल गोल चक्कर, कृष्णानगर कॉलोनी तिराहे के पास गुरुवार सुबह लकड़ी बीनने जंगल में जा रही महिलाओं ने एक युवती का शव देखा। इसके बाद महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल, कोतवाल रवि सैनी सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे लिया गया। पुलिस ने युवती के पास से एक ट्रेन का टिकट भी बरामद किया। टिकट हरिद्वार से बना हुआ था, जिसमें जगन्नाथ पुरी, उड़ीसा तक सफर लिखा मिला। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल ने बताया कि टिकट सिंतबर माह का है, जो कि कैंसिल हो चुका है। युवती की उम्र 22 से 25 वर्ष के आसपास होगी। टिकट में युवती का नाम आरती भोई अंकित है। पुलिस के मुताबिक युवती के गले में पड़ी चुनरी के आधार पर मामला सुसाइड का लग रहा है। बताया कि हत्या से भी इंकार नहीं किया जा सकता। मौके पर फॉरेंसिक लैब की टीम को बुलाया गया। टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द युवती की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल पुलिस ने तीन लोगों को गंगा में डूबने से बचाया
Next: फंदे से लटका मिला ग्राम प्रधान का शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.