Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फंदे से लटका मिला ग्राम प्रधान का शव
  • देहरादून

फंदे से लटका मिला ग्राम प्रधान का शव

RNS INDIA NEWS 10/12/2021
rns featured image new

विकासनगर। चकराता तहसील के रावना पाटी गांव के प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रधान का शव साहिया से किमोटा गांव जाने वाले मार्ग पर सरला खड्ढ के पास फंदे पर लटका मिला है। मृतक प्रधान के पास सुसाइड नोट नहीं मिला। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को विकासनगर उपजिला चिकित्सालय की डॉक्टरगंज स्थित मोर्च्यूरी में भेज दिया है। ग्राम पंचायत रावना पाटी के प्रधान मदनलाल (44) पुत्र सारु निवासी पाटी गांव चकराता तहसील 28 नवंबर को घर से निकले थे। देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटे, जिस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसकी जानकारी परिजनों ने राजस्व पुलिस को दी। काफी खोजबीन के बाद भी प्रधान का सुराग नहीं लग पाया था। गुरुवार को लोगों ने पाया कि प्रधान का शव सरला खड्ढ में पेड़ से फांसी के फंदे पर झूल रहा था। प्रधान का शव मिलने की सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। सूचना पर राजस्व विभाग साहिया के उपराजस्व निरीक्षक सुखदेव जिनाटा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। टीम ने शव को फांसी के फंदे से निकालकर उतारा और परिजनों को सूचना दी। टीम ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरगंज स्थित मोर्च्यूरी में भेज दिया है। राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव जिनाटा ने बताया कि प्रधान के पास और घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। बताया कि मृतक के परिजनों से जानकारी करने पर पता चला कि प्रधान 28 नवंबर को घर से निकले थे। तब से मृतक कहां रह रहा था, क्या कर रहा था, इसके बारे में किसी को कोई पता नहीं था। प्रधान परिजनों के संपर्क में भी फोन पर नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध हालात में जंगल से मिला युवती का शव
Next: इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई जय भीम, शेरशाह दूसरे नंबर पर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.