Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या का इनामी फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
  • देहरादून

सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या का इनामी फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/01/2021
dd 06

देहरादून। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और मसूरी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 20 जुलाई 2017 को कोतवाली मसूरी के चूनाखाला से नीचे जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर चुनरी से लटका हुआ मिला था। पुलिस ने मौके से सिम और मोबाइल बरामद किया था। 22 जुलाई को महिला की पहचान उत्तरकाशी निवासी के रूप में हुई थी।
इस मामले में परिजनों ने 14 अगस्त को हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटनास्थल के पास मिले सिम और मोबाइल की जांच की। सिम प्रमोद मंडल के नाम पर होने की बात सामने आई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला ने विवाह किया था और वह चंडीगढ़ में पति संग रह रही थी। महिला 15 जुलाई को चंडीगढ़ से दून पहुंची थी। महिला काम की तलाश में मसूरी में भटक रही थी। यहां भट्टा गांव में महिला की मुलाकात प्रमोद मंडल से हुई थी। प्रमोद महिला को काम दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया।
उसके बाद प्रमोद मंडल तथा उसके आठ अन्य साथियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। शव को गांव से नीचे जंगल में ले जाकर उसकी चुनरी से पेड पर लटका दिया तथा पहचान छुपाने के लिये महिला के चेहरे व शरीर पर तेजाब तक डाल दिया था। इस मामले में पुलिस ने 16 अगस्त को प्रमोद मंडल पुत्र नागेश्वर मंडल, नारायण मंडल पुत्र कामेश्वर मंडल, राकेश मंडल पुत्र नन्दलाल, सुखाड़ी मंडल पुत्र उदान, राकेश साहनी पुत्र नंद साहनी निवासीगण सीतमढ़ी बिहार को गिरफ्तार किया था।
जबकि नंदू पंडित, ढगा मंडल, जयकरन भगत और सुरेंद्र साहनी निवासी बिहार फरार थे। इन पर पुलिस मुख्यालय ने पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित किया था। एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी श्वेता चौबे, सीओ नरेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ईनामियों की तलाश में दबिशें दे रही हैं। इसी क्रम में नंदू पंडित निवासी गांव डुमरीकला थाना मेजरगंज सीतमढ़ी बिहार के पंजाब में होने की सूचना मिली जिस पर एसओजी इंचार्ज ऐेश्वर्य पाल, एसएसआई मोहन सिंह ठकुना, मसूरी कोतवाली के एसएसआई मनोहर रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंजाब के सनोली राजपुरा से नंदू को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंत्रप्रेन्योरशिप के प्रचार के लिए प्रारंभ में हिस्सा लें युवा : मोदी
Next: पंद्रह लाख की ठगी करने वाला फर्जी एसडीएम गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.