Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • समूह ग कर्मचारियों को गृह तहसील में मिले तैनाती
  • देहरादून

समूह ग कर्मचारियों को गृह तहसील में मिले तैनाती

RNS INDIA NEWS 21/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड मिनिस्टीरियल फेडरेशन एसोसिएशन ने समूह ग के कर्मचारियों को गृह तहसील स्तर पर तैनाती दिए जाने की मांग की। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को ज्ञापन सौंप एसोसिएशन ने गोल्डन कार्ड की खामियों को भी तत्काल दूर किए जाने पर जोर दिया। फेडरेशन अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल और महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने कहा कि समूह ग कर्मचारियों को गृह तहसील में तैनाती दिए जाने की मांग की गई थी। शासन स्तर से इस मामले में विधिवत कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया। इसके बावजूद आज तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कहा कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कर्तव्य एवं दायित्वों का संशोधित शासनादेश आज तक नहीं हुआ है। न ही अभी तक कॉमन सेवानियमावली बनाई गई। जबकि इस पर सहमति जता दी गई थी। प्रांतीय महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने कहा कि स्थानांतरण अधिनियम की धारा 13 में दुर्गम कार्यस्थल की बाध्यता को छह वर्ष से घटा कर तीन वर्ष किया जाए। एकल अविभावक को अनिवार्य स्थानांतरण, पदोन्नति मे छूट दिए जाने का शासनादेश जारी किया जाए। कहा कि गोल्डन कार्ड की प्रक्रिया को सरल किया जाए। राज्य के बड़े अस्पतालों में गोल्डन कार्ड की सुविधा मिल ही नहीं पा रही है। कर्मचारियों, पेंशनर्स को भटकना पड़ रहा है। कर्मचारी आंदोलन की तैयारी में हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वित्तीय जागरूकता आर्थिक विकास का आधार: राज्यपाल
Next: भाजपा ने एक देश एक चुनाव को दिया पूरा समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.