Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • समीक्षा बैठक में ग्रामीण रोजगार पर दिया गया जोर
  • अल्मोड़ा

समीक्षा बैठक में ग्रामीण रोजगार पर दिया गया जोर

RNS INDIA NEWS 05/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विकास भवन अल्मोड़ा में ग्रामोथान–रीप परियोजना के अंतर्गत निजी उद्यमों से संबंधित प्रस्तावों और आवेदनों के मूल्यांकन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। गुरुवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने की। बैठक में परियोजना के तहत प्राप्त विभिन्न प्रस्तावों का परीक्षण करते हुए उनके व्यावहारिक पक्ष, रोजगार सृजन की संभावनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। पोल्ट्री, मशरूम उत्पादन, बर्तन निर्माण, डेयरी सहित अन्य क्षेत्रों से आए प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर परखा गया। इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति देने पर विशेष बल दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावों का मूल्यांकन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए तथा जिन योजनाओं में रोजगार और आय वृद्धि की स्पष्ट संभावनाएं हैं, उनमें नियमानुसार शीघ्र अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए स्वीकृत योजनाओं को धरातल पर उतारना जरूरी है। बैठक में परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के एन तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोथान राजेश मठपाल, जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी तथा ग्रामोथान–रीप परियोजना से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान चयनित प्रस्तावों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोडीन युक्त कफ सिरप और मनःप्रभावी दवाओं की बिक्री पर औषधि विभाग की सख्त निगरानी
Next: एमबीबीएस छात्रों ने आंचल डेयरी में समझी दुग्ध प्रसंस्करण की वैज्ञानिक प्रक्रिया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.