
हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सचिवालय, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी (लेखा) सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) प्रारंभिक परीक्षा 2024 के तहत प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 25 जनवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा अकाल सत्र में प्रातः 11:00 से अपराह्न 1:00 के बीच उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन में आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड सचिवालय, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी (लेखा) सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) प्रारंभिक परीक्षा के लिए योग्य पाया गया अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 9 जनवरी से आयोग की अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेंगे। किसी अन्य माध्यम से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।

