Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • समय-सीमा में आख्या न भेजने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
  • अल्मोड़ा

समय-सीमा में आख्या न भेजने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 04/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विभागों द्वारा विभिन्न प्रकरणों पर समय-सीमा में आख्या (रिपोर्ट) न भेजे जाने पर नाराजगी जताते हुए सभी विभागाध्यक्षों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से प्राप्त संदर्भों, जन शिकायतों तथा न्यायालय से संबंधित प्रकरणों पर शासन स्तर से सामान्यतः दो से तीन सप्ताह का समय दिया जाता है, इसके बावजूद कई विभाग निर्धारित अवधि में अपनी आख्या उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन प्राप्त सभी प्रकरणों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाए और कार्यवाही का विवरण संबंधित विभाग को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि समय पर आख्या न भेजने से शासन स्तर पर कार्यवाही प्रभावित होती है, जिसका सीधा प्रतिकूल प्रभाव जनहित पर पड़ता है।

उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी कारणवश आख्या निर्धारित अवधि में भेजना संभव न हो तो विभाग लिखित रूप में स्पष्ट कारणों के साथ यह भी अवगत कराएं कि रिपोर्ट किस तिथि तक उपलब्ध कराई जा सकेगी। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि हर स्थिति में समय-सीमा के भीतर प्रकरण की प्रगति से शासन को अवगत कराना अनिवार्य है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संसद परिसर में वायु प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन, सोनिया गांधी बोलीं- सरकार को कुछ करना चाहिए
Next: आईएसबीटी और फूड क्राफ्टिंग इंस्टिट्यूट शीघ्र शुरू करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.